पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े दस बजे अस्थि कलश विसर्जन यात्रा को मोहिउद्दीनपुर पहुंचना था, लेकिन यह यात्रा करीब एक बजे मेरठ की सीमा में प्रवेश कर पाई। इस दौरान हाइवे पर भी भयंकर जाम लग गया। यात्रा मोहिउद्दीनपुर बार्डर, परतापुर तिराहा, दिल्ली रोड स्थित बिजली बंबा तिराहा, बागपत तिराहा, मेट्रो प्लाजा, ईदगाह, रेलवे रोड चौराहा, केसरगंज, मछेरान से एल ब्लॉक तिराहा, फिर खरखौदा जाएगी। अभी तक शहर में आधा रूट ही तय किया है। इस दौरान भाजपा के सभी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों के अलावा सभी पदाधिकारियाें और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी बाजपेयी के अस्थिकलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।