बरेली

बरेली: भाजपा ब्लॉक प्रमुख के बहनोई कारोबारी की हादसे में मौत, कैसे हुई घटना?

भाजपा के भोजीपुरा से ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल के बहनोई बड़े कारोबारी हरीश पटेल की गाड़ी मंगलवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनके बहनोई हरीश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।

less than 1 minute read
Jul 17, 2024

बरेली। भाजपा के भोजीपुरा से ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल के बहनोई बड़े कारोबारी हरीश पटेल की गाड़ी मंगलवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उनके बहनोई हरीश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें डोहरा रोड स्थित वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भट्ठे, बारात घर और प्रॉपर्टी कारोबार करते थे हरीश पटेल
भुता में केसरपुर के पास नवादा ब्रह्मनान के रहने वाले हरीश पटेल का संजय नगर में खुशी बारात घर है। इसके अलावा उनका ईंट भट्ठा है। वह प्रॉपर्टी का भी कारोबार करते थे। मंगलवार रात को वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। देर रात को वह गाड़ी से निकले। हाईवे पर उनकी गाड़ी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। इसी हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल और उनके तमाम रिश्तेदार वहां पहुंच गए।

प्रॉपर्टी पार्टनरों पर संदेह की सुई
घटना के दौरान तमाम चर्चाएं शुरू हो गई। कुछ लोगों का कहना था कि हरीश पटेल बड़े कारोबारी हैं। उनका प्रॉपर्टी का भी बड़ा कारोबार है। हाल ही में उन्होंने बिथरी इलाके में काफी जमीन खरीदी। इसके अलावा शहर में भी कई प्लाट भी खरीद रहे थे। महानगर और पीलीभीत बाईपास के आसपास भी जमीनों का एग्रीमेंट कराया था। कुछ में एडवांस भी दे दिया गया था उनके साथी काम करने वाले कुछ प्रॉपर्टी पार्टनरों ने उन्हें ज्यादा शराब पिला दी। इसके बाद घटना हो गई। घटना में उनके प्रॉपर्टी पार्टनर का कितना हाथ है। अगर परिवार वाले इस मामले में पुलिस शिकायत करते हैं तो इसका खुलासा जांच में हो जाएगा।

Updated on:
17 Jul 2024 09:46 am
Published on:
17 Jul 2024 09:44 am
Also Read
View All

अगली खबर