बरेली

बरेली के कारोबारी ने दुबई में फहराया पाकिस्तान का झंडा, मचा बवाल

एशिया कप टी-20 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में हुए मैच खत्म होने के बाद शराब कारोबारी संयम जायसवाल की पाक के समर्थन में एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें वह पाकिस्तानी टी-शर्ट पहन कर पाकिस्तान का झंडा लहराता दिख रहा है।

2 min read
Aug 31, 2022
bareilly_businessman_hoisted_the_flag_of_pakistan_in_dubai.jpg

एशिया कप टी-20 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में हुए मैच के दौरान बरेली के शराब कारोबारी संयम जायसवाल की वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। दरअसल मैच खत्म होने के बाद संयम की पाक के समर्थन में एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें वह पाकिस्तानी टी-शर्ट पहन कर पाकिस्तान का झंडा लहराता दिख रहा है। मामला जैसे हिंदू संगठन तक पहुंचा तो उन्होंने कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उसकी करतूत को देशद्रोह बताया है। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पीएम और सीएम को किया टैग

सोशल मीडिया पर जैसे ही बरेली के शराब कारोबारी संयम जायसवाल की पाकिस्तान का समर्थन करते हुए तस्वीर वायरल हुई तो हिंदू संगठनों ने एडीजी जोन, आईजी रेंज, बरेली पुलिस समेत कई अधिकारियों को ट्वीट कर शिकायत की। गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिला मंत्री हिमांशु पटेल ने ट्विटर पर संयम जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस व प्रशासन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया है।

संयम से नहीं हो सका संपर्क

बता दें कि संयम जायसवाल का पीलीभीत में बड़ा शराब कारोबार है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में वह एक हाथ से पाकिस्तानी झंडा लहराता दिख रहा है तो दूसरे हाथ में तिरंगा भी थामे हुआ है। मामले की जानकारी के बाद संयम से कई बार फोन पर बातचीत की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। वहीं उसके भारत लौटने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। माना जा रहा है कि संयम के भारत लौटने पर पुलिस और खुफिया विभाग उससे पूछताछ कर सकता है।

Published on:
31 Aug 2022 10:13 am
Also Read
View All
बरेली में मंत्री के भतीजे की चाइनीज मांझे से कटी गर्दन, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच