बरेली

बरेली के खिलौना घर पर GST का छापा: तीन गाड़ियों से पहुंची टीम, फाइलें खंगालीं

Bareilly News: कुतुबखाना से चौपुला रोड पर स्थित खिलौना घर पर गुरुवार शाम जीएसटी की टीम ने अचानक छापा मारा। तीन गाड़ियों से अधिकारियों के पहुंचते ही दुकान और आसपास के कारोबारियों में हलचल मच गई।
less than 1 minute read
Sep 24, 2026
gst news
मौके पर मौजूद टीम और पुलिस। फोटो सोर्स: Avnish Pandey

Bareilly News: कुतुबखाना से चौपुला रोड पर स्थित खिलौना घर पर गुरुवार शाम जीएसटी की टीम ने अचानक छापा मारा। तीन गाड़ियों से अधिकारियों के पहुंचते ही दुकान और आसपास के कारोबारियों में हलचल मच गई। टीम ने दुकान में मौजूद कारोबार से जुड़े दस्तावेज और फाइलों की जांच शुरू कर दी। व्यापारी से भी पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 टीम के साथ खिलौना घर पहुंचे। अधिकारियों ने दुकान में प्रवेश करने के बाद कारोबार से संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू कर दी। टीम ने कई फाइलों और दस्तावेजों को जांच के दायरे में लिया।

कारोबार का रिकॉर्ड खंगाला, व्यापारी से सवाल

जीएसटी अधिकारियों ने दुकान में उपलब्ध कारोबारी रिकॉर्ड की जांच के साथ व्यापारी से खरीद-बिक्री और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। अचानक तीन गाड़ियों से जीएसटी अधिकारियों के पहुंचने की खबर फैलते ही आसपास के बाजार में भी इसकी चर्चा होने लगी।

जांच के कारण पर अभी अधिकारी खामोश

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जीएसटी की कार्रवाई किस शिकायत, इनपुट या कारोबारी अनियमितता की आशंका के आधार पर की गई है। अधिकारियों की ओर से जांच में मिले तथ्यों के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है। जांच पूरी होने और विभाग की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वास्तविक वजह और नतीजे स्पष्ट हो सकेंगे।