बरेली

पुलिस ने किया कमाल; सिर्फ 16 मिनट में बचाई लड़की की जान, अब हर कोई पढ़ रहा तारीफ में कसीदे, जानिए मामला

Bareilly News: पुलिस ने 16 मिनट में एक लड़की की जान बचाई। जिसके बाद हर कोई पुलिस टीम की तारीफ कर रहा है। जानिए ये पूरा मामला क्या है?

2 min read
Sep 02, 2025
सिर्फ 16 मिनट में बरेली पुलिस ने बचाई लड़की की जान। फोटो सोर्स-Ai

UP Crime: बरेली में एक लड़की ने जहर खाकर सुसाइड करने की कोशिश की। इससे पहले लड़की ने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर एक पोस्ट शेयर की। पुलिस की सतर्कता से लड़की को बचा लिया गया।

ये भी पढ़ें

1 करोड़ का घर खरीदने पर 1 लाख की स्टाम्प ड्यूटी में माफ; इनके लिए खुला योगी सरकार का पिटारा

सुसाइड करने से पहले इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

दरअसल, पूरा मामला सीबीगंज थाना इलाके का बताया जा रहा है। एक लड़की ने इंस्टाग्राम पर कीटनाशक गोलियों के साथ एक निराशाजनक कैप्शन लिखकर एक पोस्ट शेयर किया। आत्महत्या से संबंधित इस पोस्ट के बारे में मेटा ने पुलिस महानिदेशालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के जरिए अलर्ट किया।

16 मिनट में पुलिस ने पहुंचकर बचाई लड़की जान

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यालय पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के निर्देश पर सोशल मीडिया सेंटर ने मोबाइल नंबर के आधार पर छात्रा की लोकेशन बरेली पुलिस को भेजी। जिसके बाद केवल 16 मिनट में थाना सीबीगंज के उप निरीक्षक और महिला उप निरीक्षक सहित पुलिसकर्मी छात्रा के घर पहुंच गए। पुलिस को यहां छात्रा उल्टियां करती हुई मिली।

लड़के ने ब्लॉक किया तो लड़की ने किया आत्महत्या का प्रयास

आनन-फानन में पुलिस और परिजनों ने मिलकर लड़की का प्राथमिक उपचार किया। जिसकी वजह से छात्रा की जान बच सकी। पुलिस पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह B.A. थर्ड ईयर में है। इंस्टाग्राम पर उसकी एक लड़के से दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों बाद दोस्त द्वारा अचानक संपर्क तोड़ने और मोबाइल नंबर ब्लॉक करने से वह परेशान थी। जिसके बाद लड़की ने पिता द्वारा लाए गए गेहूं के खेत की दवा का इस्तेमाल कर आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस की हर कोई कर रहा तारीफ

पुलिस ने काउंसलिंग के बाद छात्रा को भविष्य में ऐसा कदम ना उठाने का कहा। बता दें कि यूपी पुलिस और मेटा कंपनी की 2022 से चल रही व्यवस्था के चलते फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुसाइड संबंधी किसी भी पोस्ट पर पुलिस को अलर्ट भेजा जाता है। 1 जनवरी 2023 से 25 अगस्त 2025 तक इस सिस्टम से 1315 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। पुलिस द्वारा तुरंत की गई कार्रवाई की वजह से लड़की की जान बच सकी। जिसके बाद हर कोई पुलिस टीम की तारीफ कर रहा है।

ये भी पढ़ें

ना जलेगी सुतली बम की ‘सुतली’ ना सुनाई देगी 5000 की लड़ी की गड़गड़ाहट; इन 8 जिलों पटाखे पूरी तरह से बैन

Published on:
02 Sept 2025 05:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर