बरेली

बरेली में तौकीर रजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पुलिस ने 37 दुकानों को कराया खाली, मार्केट पर चलेगा बुलडोजर

Bareilly News: बरेली में तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने उनके नॉवेल्टी मार्केट पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी। 37 दुकानें खाली करवा दी गई हैं।
2 min read
Sep 29, 2025
bareilly novelty market bulldozer tawqir raza arrest police action
बरेली में तौकीर रजा के खिलाफ सख्त कार्रवाई | Image Source - 'X' @SahilRazvii

Tawqir raza arrest police bulldozer action in Bareilly: बरेली में मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने नॉवेल्टी चौराहे पर स्थित दो मंजिला मार्केट पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। मार्केट में 37 दुकानें हैं, जिन्हें प्रशासन ने पूरी तरह से खाली करवा लिया है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौके पर तैनात है और मार्केट को सील कर दिया गया है।

मार्केट की देख-रेख मौलाना तौकीर रजा की पार्टी IMC के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस करते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बवाल से पहले डॉ. नफीस ने अधिकारियों को धमकी दी थी कि यदि कार्रवाई की गई तो पुलिस की वर्दी उतार दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह मार्केट नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी।

संपत्ति की कीमत करोड़ों में

नॉवेल्टी मार्केट की दुकानों से तौकीर रजा को हर महीने लगभग 2 लाख रुपये किराया मिलता था। मार्केट की फ्रंट की दुकानों का किराया 10-12 हजार रुपये और अंदर की दुकानों का 5-7 हजार रुपये महीना था। शहर के पॉश इलाके में स्थित इस मार्केट की अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

दुकानें खाली, प्रशासन ने मार्केट को किया सील

प्रशासन के आदेशों के बाद सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों को खाली कर दिया। दुकानों का सामान अन्यत्र स्थान पर पहुंचा दिया गया। दुकानों को खाली करने के बाद प्रशासन की टीम ने मार्केट को सील कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदारों का कहना- हाईकोर्ट स्टे नहीं मान रही पुलिस

दुकानदारों ने कहा कि उनके पास हाईकोर्ट का स्टे आदेश है, लेकिन पुलिस उसे मान नहीं रही है। बावजूद इसके उन्होंने प्रशासन के निर्देश पर मार्केट को खाली कर दिया है।

अब तक की पुलिस कार्रवाई

बरेली पुलिस ने अब तक मौलाना तौकीर रजा समेत कुल 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इसके अलावा 26 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद लोगों को भड़काने के आरोप में पुलिस ने छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें प्रेमनगर, अजहरी चौक, बानखाना और नरकुलागंज क्षेत्र के निवासी शामिल हैं, जिन्होंने भीड़ को उकसाने और पुलिस पर हमला करने में भूमिका निभाई।

Published on:
29 Sept 2025 06:47 pm
Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर