बरेली

बरेली की हरमीत का म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आप भी सुने सुरीली आवाज

संगीत जगत में रिद्म रूहानी के नाम से जानी जाने वाले डॉ. हरमीत कौर ने म्यूजिक में पीएचडी करने के बाद पानीपत, दिल्ली व गुरुग्राम में हंस ध्वनि म्यूजिक अकादमी खोली है
2 min read
Oct 26, 2018
harmeet kour singer
बरेली की हरमीत का म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आप भी सुने सुरीली आवाज

बरेली। नार्थ सिटी की रहने वाली डॉ0 हरमीत कौर का नया म्यूजिक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। हरमीत की नयी म्यूजिक एल्बम "वेट कर दी" को यू ट्यूब पर 13 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है। देश की प्रसिद्ध म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने इस म्यूजिक एल्बम को लांच किया है। डॉ. हरमीत कौर के पति गुरमीत सिंह सचदेवा इस म्यूजिक एल्बम में नायक की भूमिका में है। हरमीत कौर का दावा है कि जिस प्रकार से सोशल मीडिया पर इस म्यूजिक एल्बम को पसंद किया जा रहा है जल्दी ही इसको देखने व पसंद करने वालों कि संख्या एक करोड़ को पार कर जाएगी।

गायकों ने दी बधाई

वेट करदी म्यूजिक एल्बम की भरी सफलता पर एल्बम कि गायिका हरमीत कौर उर्फ़ रिद्म रूहानी को जहाँ देश भर के श्रोताओं का प्यार मिल रहा है, वहीँ फ़िल्म व संगीत जगत से जुडी कई बड़ी हस्तियों ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई सन्देश दिए हैं और उनके गाने को शेयर किया है। जिनमे प्रमुख रूप से फिल्म निर्माता-निर्देशक कर्ण राजदान, संगीत निर्देशक इस्माइल दरबार, महाभारत में युधिष्टर कि भूमिका निभा चुके फिल्म अभिनेता सुरिंदर पाल सिंह, प्रसिद्ध गायिका मिस पूजा, प्रियंका भारद्वाज, हिमांशी खुराना, गायक दिलप्रीत ढिल्लों, हरसिमरन, सज्जन अदीब, माशा अली, अमृत मान, जॉर्डन संधू व् पंजाबी गीत संगीत कि अनेक हस्तियां शामिल हैं।

चलाती हैं संगीत अकादमी

संगीत जगत में रिद्म रूहानी के नाम से जानी जाने वाले डॉ. हरमीत कौर ने म्यूजिक में पीएचडी करने के बाद पानीपत, दिल्ली व गुरुग्राम में हंस ध्वनि म्यूजिक अकादमी खोली है जिसमे वो बच्चों और बड़ों को म्यूजिक की ट्रेनिंग दे रही हैं। उनकी संस्था में बहुत से गरीब बच्चों को निशुल्क म्यूजिक सिखाया जा रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ साथ मॉरिशस के प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी गायकी का जलवा बिखेर चुकी रिद्म रूहानी की पहले भी "तस्वीर" नाम से म्यूजिक एल्बम आ चुकी है जिसे भारी सफलता मिली थी।मात्र चार साल की उम्र से संगीत की शिक्षा ले रही रिद्म रूहानी अपनी सफलता के श्रेय अपने गुरु पंडित राजिंदर सिंह, अपने परिवार व ससुराल के साथ अपने पति से मिले साथ को देती हैं। उनका मानना है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती व निरंतर रियाज़ से ही बड़ा कलाकार बना जा सकता है। एल्बम में पुरुष मॉडल की भूमिका निभाने वाले गुरमीत सिंह सचदेवा पेशे से व्यवसाई है और एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल चलाते है।

Updated on:
26 Oct 2018 04:48 pm
Published on:
26 Oct 2018 04:48 pm