बरेली

मठाधीश और माफिया वाले बयान पर भड़का भाजयुमो, पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

मठाधीश और माफिया में कोई अंतर नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस बयान की चारो ओर आलोचना हो रही है।

less than 1 minute read
Sep 14, 2024

बरेली। मठाधीश और माफिया में कोई अंतर नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस बयान की चारो ओर आलोचना हो रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौकी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

हिन्दुत्व और सनातन को अपमानित कर रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री
भारतीय जनता युवा मोर्चा बरेली और आंवला के पदाधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का चौकी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुऐ पुतला फूंका। अखिलेश यादव के द्वारा हिंदुत्व और सनातन को अपमानित करते हुए लगातार टिप्पणियां की जा रही हैं। अखिलेश यादव सिर्फ एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए सनातन विरोधी टिप्पणी करते हैं, जबकि चुनाव आने पर यह पूजा पाठ का भी ढोंग करते हैं।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध जुलूस
आक्रोशित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से विरोध जुलूस निकालते हुए चौकी चौराहे पर शनिवार को पुतला दहन किया। इस दौरान युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रुद्रालक्ष्मीकांत अवस्थी , जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, आंवला जिला अध्यक्ष राजू उपाध्याय, अजय अरोड़ा ,सूरज राठौड़ ,अनिल संजीव शर्मा, अमन पांडे,, नीरज पटेल,ऋषभ शर्मा, शिवम गुप्ता, अमित उपाध्याय, शिवम आर्य,आशुतोष,प्रदीप, पृथ्वीराज,खेमपाल, तेज विक्रम, जतिन,प्रांशु, शांति स्वरूप व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on:
14 Sept 2024 06:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर