बरेली

कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर नर्स को होटल ले गया आयुष्मान मित्र, दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, मुकदमा दर्ज

सुभाषनगर इलाके में हिंदू नर्स के साथ कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि निजी अस्पताल में साथ काम करने वाले मुस्लिम आयुष्मान मित्र ने पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया, फिर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया।

2 min read
May 14, 2026
प्रतिकात्मक चित्र

बरेली। सुभाषनगर इलाके में हिंदू नर्स के साथ कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि निजी अस्पताल में साथ काम करने वाले मुस्लिम आयुष्मान मित्र ने पहले कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया, फिर होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पूरी वारदात की वीडियो भी बना ली और बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार दबाव बनाता रहा। पीड़िता की शिकायत पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक वह वर्ष 2023 से नवंबर 2024 तक पीलीभीत रोड स्थित डोहरा के एक निजी अस्पताल में सीटी स्कैन विभाग में कार्यरत थी। उसी अस्पताल में असीर पुत्र वाहिद हुसैन निवासी बिहारीपुर मैमरान ताजो की तकिया, थाना कोतवाली आयुष्मान काउंटर पर नौकरी करता था। साथ काम करने के दौरान दोनों की पहचान हुई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी धीरे-धीरे उस पर दबाव बनाने लगा और बातचीत बढ़ाने की कोशिश करता रहा।

ये भी पढ़ें

कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर नर्स को होटल ले गया आयुष्मान मित्र, दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, मुकदमा दर्ज

कोल्ड ड्रिंक पीते ही बिगड़ी हालत, फिर होटल ले गया

तहरीर के अनुसार 22 जनवरी 2026 को आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी। आरोप है कि उसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। कोल्ड ड्रिंक पीने के कुछ देर बाद उसे चक्कर आने लगे और हालत बिगड़ गई। पीड़िता का कहना है कि इसी हालत का फायदा उठाकर आरोपी उसे डोहरा रोड स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने होटल में उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार मिलने का दबाव बनाने लगा। जब उसने आरोपी का विरोध किया और दूरी बनानी शुरू की तो आरोपी आगबबूला हो गया। आरोप है कि उसने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

मां और बहन पर भी धमकी देने का आरोप

मामले में नया मोड़ तब आया जब पीड़िता ने आरोपी की मां मुन्नी बेगम और बहन अलम पर भी धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़िता का कहना है कि दोनों ने फोन कर कहा कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसका अंजाम बुरा होगा। इसके बाद डरी-सहमी पीड़िता सुभाषनगर थाने पहुंची और पूरे मामले की तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया कि होटल, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है। घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें

तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, सड़क किनारे फेंककर भाग रहे आरोपी को दबोचा
Also Read
View All