23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला अस्पताल में एनक्वास टीम का औचक निरीक्षण, ओपीडी से ऑपरेशन थिएटर तक परखी व्यवस्थाएं, दिए ये निर्देश

Bareilly जिला अस्पताल में गुरुवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम के पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। टीम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
2 min read
Google source verification
health news

जिला अस्पताल का निरीक्षण करती एनक्वास टीम

बरेली।जिला अस्पताल में गुरुवार को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की टीम के पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। टीम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। सुबह से शुरू हुआ यह निरीक्षण कई घंटों तक चला, जिसमें अस्पताल के लगभग सभी प्रमुख विभागों की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा गया। निरीक्षण के दौरान मिली छोटी-मोटी खामियों को लेकर अधिकारियों को फटकार भी लगी और तय समय में सुधार के निर्देश दिए गए।

एनक्वास टीम ने सबसे पहले ओपीडी व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां मरीजों की पर्ची व्यवस्था, डॉक्टरों की उपलब्धता और मरीजों की भीड़ प्रबंधन को देखा गया। इसके बाद टीम बच्चा वार्ड, एनआरसी, आईपीडी, इमरजेंसी और पुराने परिसर के वार्डों में पहुंची। मरीजों से बातचीत कर इलाज, दवा और सुविधाओं की जानकारी ली गई। कई मरीजों से साफ-सफाई और स्टाफ के व्यवहार को लेकर भी फीडबैक लिया गया।

ऑपरेशन थिएटर और पैथोलॉजी में रिकॉर्ड खंगाले

टीम ने ऑपरेशन थिएटर, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी विभाग का भी निरीक्षण किया। यहां उपकरणों की कार्यस्थिति, जांच रिपोर्टों का रिकॉर्ड, दवा स्टॉक और संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था को परखा गया। कर्मचारियों से पूछताछ कर यह भी देखा गया कि विभागों में निर्धारित मानकों का पालन हो रहा है या नहीं। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड संधारण और दस्तावेजों की जांच भी की गई।

साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण और अग्निशमन उपकरणों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। कई जगह अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच और कुछ व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरत सामने आई। टीम ने पर्चा काउंटर और दवा वितरण केंद्रों की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। अस्पताल प्रशासन ने दावा किया कि जिला अस्पताल को एनक्वास मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्ष, डॉक्टर और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग