बरेली

प्रेमी के पास न जा सके इसॉलिए हथौड़े से कुचल दिए बेटी के पैर और काट दी चोटी

पीड़ित लड़की का कहना है कि उसके पिता और भाई ने उसे जमकर पीटा है इतना ही नहीं हथौड़े से वार कर उसके पैर कुचल दिए गए
2 min read
Jun 09, 2019
Daughter's feet crushed with a hammer Could not go to the lover
प्रेमी के पास न जा सके इसॉलिए हथौड़े से कुचल दिए बेटी के पैर और काट दी चोटी

बरेली। प्रेम करने पर किशोरी को तालिबानी सजा देने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल एक किशोरी इज्जतनगर थाने पहुंची थी और उसने अपने पिता और भाई पर पिटाई का आरोप लगाया था। प्रेमी से बात करने पर किशोरी को बुरी तरह से पीटा गया था। पीड़ित लड़की का कहना है कि उसके पिता और भाई ने उसे जमकर पीटा है इतना ही नहीं हथौड़े से वार कर उसके पैर कुचल दिए गए और उसकी चोटी भी काटी गई। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था और किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा था।


ये भी पढ़ें

क्या था मामला

इज्जतनगर थाना क्षेत्र के परवाना नगर की रहने वाली एक लड़की का घर के पास ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसको लेकर माता-पिता अपनी बेटी को कई बार पीट चुके हैं। लड़की को उसके घर वालों ने प्रेमी से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया और उसे तालीबानी सजा दे डाली। लड़की के घर वालों ने उसके पैर को हथौड़े से कुचल दिया साथ ही उसकी लाठी डंडों से भी जमकर पिटाई की इतना ही नहीं लड़की के भाई ने उसकी चोटी भी काट दी। एक समाजसेवी संस्था की मदद से लड़की किसी तरह इज्जतनगर थाने पहुंची।

ये भी पढ़ें

पुलिस ने लिया एक्शन

अपने पिता और भाई की शिकायत करने थाने पहुंची लड़की के पैरों से खून निकल रहा था उसके पैर से खून निकल रहा था। लड़की की हालत देख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी और लड़की को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया साथ ही लड़की के साथ मारपीट करने वाले उसके भाई और पिता पर एफआईआर दर्ज की गई और लड़की के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी तृतीय पीपी सिंह ने बताया कि लड़की के साथ काफी मारपीट की गई थी और मुकदमा लिखने के बाद लड़की के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Published on:
09 Jun 2019 05:42 pm