बरेली

जुलूस ए मोहम्मदी में लहराई तलवारें, खूब बजा डीजे, अपील हुई बेअसर- देखें वीडियो

जुलूस में शामिल युवाओं ने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया और जुलूस में जाकर हथियारों का प्रदर्शन किया गया।
less than 1 minute read
Nov 21, 2018
Demonstrated arms exhibition in julus e mohammadi
जुलूस ए मोहम्मदी में लहराई तलवारें, खूब बजा डीजे, अपील हुई बेअसर- देखें वीडियो

बरेली। पुराने शहर में निकाले गए जुलूस ए मोहम्मदी में जमकर हथियारों का प्रदर्शन हुआ और खूब डीजे बजा लेकिन पुलिस प्रशासन और जिम्मेदार लोग चुप्पी साधे सब देखते रहे। जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर मुस्लिम धर्म गुरुओं और समाजसेवियों ने जुलूस में हथियार न लाने व् डीजे न बजाने की लोगों से अपील की थी लेकिन जुलूस में शामिल युवाओं ने किसी की बात पर ध्यान नहीं दिया और जुलूस में जाकर हथियारों का प्रदर्शन किया गया।

डीजे को लेकर जारी हुआ था फतवा

जुलूस ए मोहम्मदी में डीजे बजाने को लेकर दरगाह आला हजरत से फतवा भी जारी किया गया था और जुलूस में डीजे बजाने को गलत बताया गया था। इसके साथ ही तमाम धर्म गुरुओं ने भी जुलूस में डीजे न लाने की अपील की थी। लेकिन जब जुलूस निकला तो ये अपील धरी रह गई और जुलूस में शामिल अंजुमन में जमकर डीजे बजा और जुलूस में शामिल लोगों ने नंगी तलवारें और चाकू का प्रदर्शन किया।

Updated on:
21 Nov 2018 11:31 am
Published on:
21 Nov 2018 11:31 am