बरेली

dhanteras 2018: धनतेरस पर शुभ योग, राशि के अनुसार करेंगे खरीददारी तो नहीं होगी धन की कमी

इस बार सोमवार को हस्तनक्षत्र ,सोम प्रदोष में धनतेरस होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

less than 1 minute read
Nov 02, 2018
dhanteras 2018: धनतेरस पर शुभ योग, राशि के अनुसार करेंगे खरीददारी तो नहीं होगी धन की कमी

बरेली। धनतेरस का पर्व इस बार पांच नवंबर को है। इस दिन लोग जमकर खरीदारी करते है इस बार धनतेरस पर सोम प्रदोष का संयोग भी है जो काफी शुभ है। बाला जी ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पंडित राजीव शर्मा ने बताया कि इस बार सोमवार को हस्तनक्षत्र ,सोम प्रदोष में धनतेरस होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर राशियों के हिसाब से धनतेरस पर खरीददारी करेंगे तो घर में धन दौलत की कमी नहीं होगी।

मेष राशि वालों के चांदी के बर्तन एवं इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा।
व्रष राशि के लोगों के लिए चमकीले वस्त्र चांदी अथवा ताबें के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें

भाजपा विधायक ने खोला राज, राहुल गांधी क्यों हैं कन्फ्यूज, देखे वीडियो

मिथुन राशि के लिए सोने के आभूषण, केसर, वाहन, खरीदना शुभ रहेगा।

कर्क राशि वालों के लिए चांदी के आभूषण, सिक्के एवं घरेलू इलैक्ट्रिक सामान खरीदना उत्तम रहेगा

सिंह राशि के लिए ताबें, कांसे के बर्तन,कपड़े एवं सोने की कोई चीज खरीदना शुभ रहेगा।

कन्या राशि वालों के लिए गणेश जी की मरगज की मूर्ति, चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

तुला राशि के लिए सौन्दर्य का सामान, चांदी के बर्तन, सिक्के या सोने का सामान, अथवा सजावटी सामान खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि के लिए इलैक्ट्राॅनिक उपकरण सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

धनु राशि वालों के लिए सुगंधित सामान, सोने के सिक्के, आभूषण अथवा सोने का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

मकर राशि के लिए वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन, आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि के लिए प्रसाधन के सामान, दो पहिया वाहन, सौन्दर्य प्रसाधन का सामान खरीदना शुभ फलदायक होगा।

मीन राशि वालों के लिए चांदी के सिक्के, सोना, चांदी के बर्तन एवं इलैक्ट्राॅनिक उपकरण खरीदना लाभदायक रहेगा।

ये भी पढ़ें

करोड़ों की जीएसटी चोरी में बरेली के तीन बड़े व्यापारी गिरफ्तार,भेजे गए जेल
Published on:
02 Nov 2018 11:05 am
Also Read
View All