बरेली

जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों और अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

2 min read
Nov 18, 2018
DM meeting with the officers for julus e mohammadi
जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

बरेली। शहर में 21 नवंबर को जुलूस ए मोहम्मदी धूमधाम से निकाला जाएगा। बारावफात के पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने तैयारियां तेज कर दी है। बारावफात को लेकर पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने जुलूस के आयोजकों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों और अफसरों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

अंजुमन की मांगी सूची

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि ईद-ए-मिलाद (बारावाफात) का त्यौहार चन्द्र दर्शन के अनुसार दिनांक 21 नवंबर को मनाया जायेगा। उन्होने कहा कि बारावफात के जुलूसों को शांति पूर्वक ढंग से निकाला जाये।उन्होने कहा कि जुलूस में कोई भी नई परम्परा नही डाली जाये। जिस रास्ते से जुलूस निकलते है उसी रास्ते से निकाले जाये। उन्होने कहा कि जुलूस में केवल साऊन्ड स्पीकर का प्रयोग किया जाये। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से कहा कि जो 61 अन्जुमन का रजिस्ट्रेशन किया गया है उनकी सूची उपलब्ध करायी जाये और बाहर से आने वाली अंजुमन के साथ चार-चार वालंटियर लगाये जायें।

अफसरों को दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम /नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि जिन रास्तों से जुलूस निकलते है उनको चेक किया जाये। उन्होने अधीशासी अभियन्ता प्रतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि जिन रास्तों से जुलूस निकले उन रास्तों के सडको के गड्डे मुक्त कराये। विद्युत व्यवस्था ठीक होनी चाहिये। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कहा कि जुलूस में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहे। उन्होने नगर निगम को निर्देश दिये कि जुलूस निकालने से पुर्व सभी जगहों पर साफ-सफाई करायी जाये कही पर किसी प्रकार गन्दगी नही होनी चाहिये उन्होने कहा कि जुलूस वाले रास्तें में कोई भी जानवर नही होना चाहिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के0 मुनिराज ने कहा कि जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नही रहेेगी। फोर्स पर्याप्ता मात्रा में तैनात रहेगी।

Published on:
18 Nov 2018 09:36 am
Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क