
कमल सन्देश रैली निकाल भाजपा ने विरोधियों को दिया को दिया सन्देश - देखें वीडियो
बरेली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने को बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में कमल संदेश बाइक रैली निकाली। जिसमे कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बरेली लोकसभा की बाइक रैली में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और शहर विधायक डॉक्टर अरुण समेत तमाम भाजपा के नेता शामिल हुए।
एमबी इंटर कॉलेज से शुरू हुई रैली
बरेली लोकसभा क्षेत्र की रैली को मनोहर भूषण इंटर कॉलेज से मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भराते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली प्रेमनगर चौैराहा से बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज से आनंद आश्रम होते हुए गांधी उद्यान पहुंची। रैली में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर डा. उमेश गौतम, विधायक डा. अरुण कुमार, बहोरनलाल मौर्य, जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर और महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया शामिल हुए। इन नेताओं में केवल मेयर व विधायक बहोरन लाल मौर्य ने ही हेलमेट पहन रखा था, अन्य नेता बिना हेलमेट पहने ही बाइक रैली में शामिल हुए।
एक बाइक पर सवार हुए तीन-तीन कार्यकर्ता
कमल संदेश रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को नेताओं ने पहले समझा दिया कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना है। इसके लिए वह हेलमेट पहनकर आएं लेकिन नेताओं में मेयर व एक विधायक ही हेलमेट पहनकर पहुंचे, जबकि ज्यादातर नेता बिना हेलमेट बाइक चलाते नजर आए। मेयर की बुलेट मोटर साइकिल की पिछली सीट पर सवार जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। उनके अलावा भी तमाम नेता बिना हेलमेट के रैली में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं की बाइकों पर भी तीन-तीन लोगों सवार थे।
Published on:
17 Nov 2018 06:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
