17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महोबा
कमल संदेश यात्रा में उड़ीं कानून की धज्जियां, बिना हेलमेट दिखे भाजपाई, देखें वीडियो
Play video

कमल संदेश यात्रा में उड़ीं कानून की धज्जियां, बिना हेलमेट दिखे भाजपाई, देखें वीडियो

भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश यात्रा महोबा से हमीरपुर तक निकाली गई...

Google source verification


महोबा. कमल संदेश बाइक रैली में महोबा-हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक, जिलाध्यक्ष बीजेपी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। यातायात माह होने के बावजूद इस रैली में कार्यकर्ता बाइक पर बिना हेलमेट और तीन सवारी हाइवे पर दौड़ते नजर आये। रैली में बीजेपी के बंदूकधारी कार्यकर्ता भी शामिल हुए। रैली के दौरान सदर विधायक राकेश गोस्वामी भी बिना हेलमेट के बाइक पर सवार नजर आये।

बीजेपी के सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने बताया कि कमल संदेश यात्रा महोबा से हमीरपुर तक निकाली गई। इस यात्रा का
मकसद भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा अपने विकास कार्यों के कारण भारतीय जनता पार्टी 2019 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।