17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की मोटरसाइकिल रैली में दिखा सैलाव, वाहनों की लग गई लंबी लाइन, देखें वीडियो

- जिला मुख्यालय से राजा का ताल तक निकाली गई मोटरसाइकिल रैली, राज्यसभा सांसद समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने की सहभागिता।

less than 1 minute read
Google source verification
Bhajpa

Bhajpa

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है। शनिवार को भाजपा ने मोटरसाइकिल रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों को ताकत का अहसास कराया। रैली में हजारों मोटरसाइकिल शामिल रहीं।

राज्यसभा सांसद ने की सहभागिता
राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने मोटरसाइकिल रैली का संबोधन कर शुभारंभर किया। उन्होंने आयोजन को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर मोटरसाइकिल रैली में शामिल होने के लिए अए हैं। यह पार्टी हित के लिए गौरव की बात है। मोटरसाइकिल रैली जिला मुख्यालय से प्रारंभ होकर हाईवे होते हुए राजा का ताल पहुंची। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष थे सबसे आगे
सबसे आगे जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेश भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता चलल रहे थे। उनके पीछे ध्वनि विस्तारक गाड़ी चल रही थी। उसके पीछे मोटरसाइकिल पर सवार पार्टी कार्यकर्ता चल रहे थे। शहर विधायक मनीष असीजा बाइक पर बैठकर पार्टी के झंडे को लहराते हुए चल रहे थे।

बाइक पर चल रहे थे पूर्व मंत्री
पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, बृज क्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह समेत अन्य विधायक व पार्टी पदाधिकारी बाइकों पर बैठकर जय-जयकार करते हुए चल रहे थे। इस दौरान हाईवे पर ककई बार जाम के हालात बन गए। पुलिस ने मशक्कत कर जाम को खुलवाया। राजा का ताल पर रैली का सामपन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी मधु बघेल, मेयर नूतन राठौर समेत लोकसभा मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, जयजीव पाराशर, पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।