
Mobile chor
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में मोबाइल की दुकान से चोरी करने वाले चार आरोपियों को दबोच लिया। इनके पास से चोरी के 33 मोबाइल बरामद किए गए हैं। यह मोबाइल इन आरोपियों ने 21 अक्टूबर को एक मोबाइल की दुकान से चुराए थे।
एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने वार्ता के दौरान बताया कि विगत 21 अक्टूबर 2018 को जलेसर रोड स्थित देव कम्यूनिकेश मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर शिवसिंह पुत्र मूलचन्द्र निवासी मुईदीनपुर थाना नारखी का लाखों का सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गये थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में दुकान स्वामी ने थाना उत्तर में तहरीर दी। पुलिस ने उक्त मामले में कार्यवाही करते हुए।
जलेसर रोड की पुलिया से दबोचे
विगत दिन थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार दुबे की टीम ने जलेसर रोड की पुलिया से बाइक यूपी 83 एसी 2752 पर सवार तीन लोगो को संदिग्ध हालत में दबोच लिया। जिनके पास से एक तमंचा दो कारतूस एक चाकू भी बरामद किया गया। पूछताछ पर पता चला कि पगडे गये लालाू उर्फ राजू पुत्र दीवानसिंह जाटव थाना भरथैना जनपद औरेया की मुख्य भूमिका थी। उक्त व्यक्ति शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके खिलाफ 2017 मे थाना रसूलपुर पुलिस द्वारा गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की थी।
मकान बदलकर रहता था
आरोपी किराये के मकान बदल-बदलकर रहता था। जिसके साथ लालू उर्फ राजू, सिन्टॅ उर्फ सिन्टोला व सोलू उर्फ उक्त लोग हाथरस बुलाकर ले गया था। जहां तीनों लोग किराये पर छुप-छुप कर रहते थे। सिन्टोला की निशादेही पर लालू उर्फ राजू निवासी हाथरस उसके पिता दीवान सिंह सके 11 मोबाइल आठ चार्जर, आठ लीड, बरामद की है। उक्त सभी लोगो से 33 मोबाइल चोरी की बाइक तमंचा कारतूस चाकू भी बरामद किया गया। गौरव उर्फ चटपा पुत्र पप्पू जाटव निवासी खेडा थाना उत्तर दीवान सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी भरतैना औरेया आदि पर मोबाइल चोरो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।
Published on:
16 Nov 2018 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
