बरेली

DRM की बेटी के जूते हुए चोरी, UP पुलिस ने ढूंढ निकाला, ऐसा क्या है जूते में?

4 जनवरी को लखनऊ मेल में उड़ीसा के DRM की बेटी अपने परिजन के साथ दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए सफर कर रही थी।
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2023, 4:11 PM IST
DRM daughter shoes were stolen UP police found

बरेली जिले में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस यानि GRP ने गजब कर दिया है। लखनऊ मेल में ट्रेन यात्रा के दौरान 4 जनवरी 2023 को DRM विनीत सिंह की बेटी के जूते खो गए थे। GRP ने उस खोए हुए जूते को ढूंढ निकाले हैं। आरोप लगाया गया कि बगल वाली सीट पर बैठी महिला ने जूते चुराए हैं।

इस घटना की रिपोर्ट ओडिशा स्थित संबलपुर GRP में दर्ज कराई गई। इसके बाद संबलपुर की GRP ने बरेली की रेलवे पुलिस के साथ मिलकर जूता खोजना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ महीने की कड़ी मशक्कत के बाद जूते ढूंढ लिए गए।

बगल वाली सीट पर बैठी महिला पर लगाया चोरी का आरोप
यह मामला 4 जनवरी का है। जब लखनऊ मेल में उड़ीसा के DRM विनीत सिंह की बेटी मानवी सिंह अपने परिजन के साथ दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए सफर कर रही थी। इस दौरान उनके जूते चोरी हो गई। मानवी ने चोरी का आरोप बगल वाली सीट पर बैठी महिला पर लगाया। महिला बरेली जंक्शन पर उतर गई। इसके बाद पुलिस उस पड़ोस में बैठी महिला की तलाश में जुट गई।

खबरों के अनुसार गायब हुए जूतों की कीमत दस हजार रुपए है। मानवी ने घटना की जानकारी अपने पिता विनीत सिंह को दी। जो संबलपुर ईस्ट कोस्ट रेलवे में DRM के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अगले ही दिन अपने इलाके की GRP पुलिस को रिपोर्ट किया।

जांच में पता चला आरोपी महिला पेशे से डॉक्टर है
इसके बाद संबलपुर की GRP ने बरेली की रेलवे पुलिस ने उस महिला को ढूंढ निकाला। जो मानवी सिंह की बाजू वाली सीट पर रेल यात्रा कर रही थी। पुलिस को पता चला कि वो महिला पेशे से डॉक्टर है। मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है,लेकिन वो बरेली में चिकित्सा सेवाएं देती है। आरोपी एक डॉक्टर है ये जान सभी हैरान हो गए।

महिला ने मानवी के जूते पहनकर निकल जाने की बात कबूली है। साथ ही उन्होंने कहा, “उसने कोई चोरी नहीं की है, बल्कि गलती से मानवी सिंह के जूते पहन लिए।” पुलिस ने महिला से जूते बरामद कर लिए हैं। मानवी सिंह और आरोपी डॉक्टर के बीच बातचीत भी हो गई है। इससे दोनों के बीच सहमति बन गई है।

Updated on:
15 Feb 2023, 4:11 PM IST
Published on: