22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! नकल करेंगे तो लगेगी रासुका, UP Board Exams की तैयारियां पूरी

UP Board Exams 2023: परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभी केंद्र पर वॉइस रिकॉर्डर युक्त CCTV कैमरे लगाए गए हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 14 Feb 2023, 8:29 PM IST

UP Board Exam 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी UP Board परीक्षा में इस बार नियम काफी सख्त रहेंगे। उत्तर प्रदेश में नकल करने वाले परीक्षार्थी पर रासुका यानि National Security Act के तहत कार्रवाई की जाएगी। क्वेश्चन पेपर रखने का रूम प्रिंसिपल के रूम से अलग बनाया जाएगा। साथ ही सामूहिक नकल मिलने पर परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।

16 जिलों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है
यूपी बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो रही है। बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी पूरी हो गई है। प्रदेश के 16 जिलों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इसमें प्रयागराज, बलिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, देवरिया, गोंडा, मथुरा, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, बागपत, हरदोई और कौशाम्बी जिले शामिल हैं।

बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 8753 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 10वीं और 12वीं के 58 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। यूपी बोर्ड की इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बंद 170 बंदी भी परीक्षा देंगे। 242 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील और 936 संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

3 लाख वॉइस रिकॉर्डर CCTV लगाए गए हैं
इन परीक्षाओं में नकल न कराने के लिए जिले में 1390 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 455 जोनल मजिस्ट्रेट, 531 सचल दल और 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। नकल रोकने के लिए प्रदेश भर में 1.43 लाख परीक्षा कक्ष में 3 लाख वॉइस रिकॉर्डर युक्त CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

डीवीआर राउटर डिवाइस और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन की भी व्यवस्था की गई है। उत्तर पुस्तिका के ऊपर QR कोड और यूपी बोर्ड का लोगो लगाया गया है। इस परीक्षा में पहली बार 20 अंकों की परीक्षा OMR शीट पर होगी। यूपी बोर्ड की इस परीक्षा में हाई स्कूल के 31 लाख 16 हजार 458 छात्र रजिस्टर हुए हैं। वहीं, 12वीं के लिए 2750871 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हुए हैं।

लखनऊ ने बनाए गए हैं मॉनीटरिंग सेंटर
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने बताया, सभी 75 जिलों के साथ ही राज्य स्तर पर लखनऊ में सभी तकनीकी सुविधाओं से युक्त कंट्रोल रूम और मॉनिटरिंग सेंटर बनाए गए हैं। इस से 8753 केंद्रों की वेबकास्टिंग के जरिए लाइव मॉनीटरिंग कराने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें: ओम और अल्लाह के बयान पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क भड़के, जानिए उन्होंने क्या कहा?

उन्होंने आगे बताया, “परीक्षार्थियों की शिकायत के लिए राज्य कंट्रोल रूम बनाया गया है। दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। नंबर 1800-80-6607 और 1800-180-6608 है। परीक्षार्थियों और अभिभावकों की मदद के लिए 9569790534 वॉट्सऐप नंबर जारी किया गया है। शिकायत करने पर तुरंत समाधान किया जाएगा।”