बरेली

अपने से कम उम्र के लड़के को दिल दे बैठी महिला, लड़के ने जब मना किया तो…

महिला ने बताया कि लड़के से उसके चार साल से संबंध हैं लेकिन अब छात्र मना कर रहा है क्योंकि महिला की उम्र उससे बहुत ज्यादा है।

2 min read
Jun 22, 2018
अपने से कम उम्र के लड़के को दिल दे बैठी महिला, लड़के ने जब मना किया तो...

बरेली। प्रेमनगर इलाके में बीए पास फिल्म की तरह ही एक प्रेम कहानी सामने आई है, जहां पर एक 35 साल की महिला को 22 साल के लड़के से प्यार हो गया और दोनों का प्रेम प्रसंग करीब चार साल से चल रहा है। लड़का बीकॉम का छात्र है और लड़के से बात न होने पर वो नाराज हो जाती थी। दो दिन पहले लड़के से बात न होने से महिला इतना नाराज हुई कि उसने छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने जब महिला के बयान दर्ज किए तो प्रेमकहानी का ट्विस्ट सामने आया।

लड़का हिरासत में

ये भी पढ़ें

26 साल के टीचर ने 10 साल की बच्ची को मां के सामने ही कर दिया प्रपोज़, पूरा मामला जान रो पड़ेंगे आप

शाहाबाद के रहने वाले लड़के को पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ बुधवार को मोहल्ले की एक महिला ने छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया था कि छात्र ने राह चलते उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस हिरासत में आए लड़के ने बताया कि उसके महिला के साथ पिछले चार साल से संबंध हैं और महिला चाहती है कि वो दिन भर उससे फोन पर बात करे और जब वो बात करने से इंकार करती थी तो उससे झगड़ा करती थी और महिला का फोन न उठाने पर उसके पिता से शिकायत कर देती थी। इसी कारण एक साल पहले दोनों में विवाद हुआ लेकिन बाद में समझौता हो गया। इसके बावजूद महिला उसके पीछे पड़ी रहती थी पिछले कुछ समय से दोनों में अन बन चल रही थी।

क्या बोली महिला

वहीं महिला ने बताया कि लड़के से उसके चार साल से संबंध हैं लेकिन छात्र के पास उसके वीडियो और फोटो हैं और वो निकाह करना चाहती है लेकिन छात्र अब मना कर रहा है और उसे धमका रहा है क्योंकि महिला की उम्र छात्र से बहुत ज्यादा है इसलिए वो छात्र उससे निकाह नहीं कर रहा है और पिछले कई दिनों से छात्र उससे बातचीत भी नहीं कर रहा है। इस बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई और महिला ने छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया।

ये भी पढ़ें

प्रेम के श्रद्धा में बदल जाने की अनूठी गाथा के हजारों गवाह
Published on:
22 Jun 2018 03:48 pm
Also Read
View All