बरेली

Big news:श्रद्धालुओं से भरी बस में दौड़ा करंट, कूद कर बचाई जान , 9 घायल

इस हादसे में दो महिलाओं समेत नौ श्रद्धालु घायल हो गए।

less than 1 minute read
Nov 20, 2018
Electric shock caught in a bus full of devotees,9 injured
Big news:श्रद्धालुओं से भरी बस में दौड़ा करंट, कूद कर बचाई जान , 9 घायल

बरेली। हाफिजगंज में श्रद्धालुओं से भरी बस में हाईटेंशन लाइन का तार छू जाने से बस में करंट दौड़ गया। बस में करंट फैलने से श्रद्धालुओं ने चलती बस से छलांग लगा कर अपनी जान बचाई। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए है जिन्हे इलाज के लिए अलग अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ये सभी श्रद्धालु राजस्थान के रहने वाले थे और हाफिजगंज के रिछोला ताराचंद गाँव में हो रहे सत्संग में हिस्सा लेने आए हुए थे। वापसी में इन्हे हरिद्वार जाना था लेकिन उसके पहले ही ये हादसा हो गया।

बस से कूदे यात्री

हाफिजगंज के रिछोला ताराचंद गाँव में संत सुखराम बाबा की समाधि है जहाँ पर पांच दिन के धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इसी आयोजन में शामिल होने के लिए राजस्थान के श्रद्धालुओं की बस गाँव जा रही थी। लभेड़ा के पास पुलिया पर बस से हाईटेंशन लाइन का तार छू गया जिससे बस में बैठे यात्रियों को जोरदार झटका लगा और यात्री जान बचाने के लिए चलती बस से कूद पड़े। इस हादसे में दो महिलाओं समेत नौ श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अलग अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हालत खतरे से बाहर

हाफिजगंज थाने के प्रभारी निरीक्षिक ने बताया कि हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर तत्काल पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Published on:
20 Nov 2018 06:14 pm
Also Read
View All
बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जनता की जान से खिलवाड़, आंधी में ताश के पत्तों की तरह ढह गये यूनिपोल, तीन विज्ञापन एजेंसियों पर 22 लाख जुर्माना, होगी एफआईआर