बरेली

फॉर्मर रजिस्ट्री करवा लें किसान, नहीं तो अटक जाएगी सम्मान निधि, बचे इतने दिन

फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए 31 दिसम्बर आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। जिसके चलते ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक ग्रामीणों को जागरूक करके फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक कराया जा रहा है।
less than 1 minute read
Dec 28, 2024
Feature image

बरेली। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए 31 दिसम्बर आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। जिसके चलते ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक ग्रामीणों को जागरूक करके फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक कराया जा रहा है। कृषि विभाग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। क्योंकि रजिस्ट्री न कराए जाने पर किसानों को मिलने वाली अगली सम्मान निधि की किस्त से बंचित रह सकते है।

एक माह में पांच फीसदी लोगों ने ही कराई रजिस्ट्री

एक महीने के अभियान में सिर्फ पांच फीसदी किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है। जिले में 4.36,678 किसान हैं। इसमें सिर्फ 15256 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है। अगर किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे तो भविष्य में किसान सम्मान निधि समेत तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल करने में मुश्किल हो सकती है। यह जानकारी देकर कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इस लिंक से कर सकते हैं फार्मर रजिस्ट्री, लगेंगे ये कागज

फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए आधार फोटो और खतौनी की छाया प्रति मांगी जा रही है। लोग अपने फोन से भी रजिस्ट्री कर सकते हैं। इसके लिए इस लिंक पर क्लिक upfr.agristack.gov.in करें। जिससे मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे भरेंगे तो फार्मर रजिस्ट्री नंबर मिल जाएगा। इसके अलावा किसान जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड, उससे लिंक मोबाइल नंबर एवं जमीन की खतौनी लेकर अपना फार्म रजिस्ट्री में दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी के अनुसार ब्लाकस्तर पर ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे कि उनको सरकारी योजनाओंके साथ ही सम्मान निधि से बंचित न रहना पड़े।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर