बरेली

बड़े बेटे के सामने बाप बना ‘जल्लाद’! शक्ल नहीं मिलने पर छोटे मासूम की कर डाली नृशंस हत्या

Crime News: शक्ल नहीं मिलने पर पिता ने छोटे बेटे की नृशंस हत्या कर दी। उसने बड़े बेटे के सामने ही छोटे बेटे का गला दबाया। जानिए, पूरा मामला क्या है?

2 min read
Feb 14, 2026
शक्ल नहीं मिलने पर पिता ने की बेटे की नृशंस हत्या। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने छोटे बेटे की निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें

निलंबित PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री बनाएंगे राजनीतिक दल; पार्टी के नाम से लेकर इन बातों का किया जिक्र

UP News In Hindi: पिता ने की बेटे की हत्या

दरअसल, बरेली के अठाना गांव निवासी सोमपाल ने अपने 1 साल के बेटे वरुण की गला घोंटकर नृशंस हत्या कर दी। आरोपी का कहना है कि उसके बेटे वरुण का चेहरा उससे मेल नहीं खाता था। आरोपी पिता को इस बात का भी शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं। सोमपाल के 5 साल के बड़े बेटे अरुण ने वरुण की हत्या करते समय पिता को देख लिया।

Uttar Pradesh News in Hindi: पत्नी के किसी अवैध संबंध की पुष्टि नहीं

पुलिस पूछताछ में अरुण ने बताया कि उसका छोटा भाई बहुत रो रहा था, इस वजह से पापा ने उसे मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मासूम की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में सोमपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में सोमपाल की पत्नी के किसी अवैध संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

Crime News in Hindi: 6 साल पहले हुई थी आरोपी की शादी

भुता थाना क्षेत्र के अठाना गांव का रहने वाला सोमपाल राजस्थान में मजदूरी करता था। 6 साल पहले उसकी शादी पीलीभीत की रहने वाली रामबेटी से हुई थी। शादी के बाद रामबेटी ने दो बेटों अरुण और वरुण और एक बेटी को जन्म दिया। सोमपाल का सबसे बड़ा बेटा अरुण पांच साल का है, वहीं सबसे छोटा बेटा वरुण सिर्फ एक साल का था। बेटी की उम्र करीब 3 साल है।

Bareilly News in Hindi: पत्नी से हुआ था आरोपी का विवाद

5 दिन पहले ही सोमपाल राजस्थान से काम छोड़कर गांव लौटा था। उस समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। आरोपी सोमपाल का कहना है कि उसकी पत्नी ज्यादातर मायके में ही रहती थी। बुधवार को जब वह पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। झगड़े के बाद रामबेटी ने सोमपाल के साथ वापस आने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज गुस्से में सोमपाल वहां से दोनों बेटों को लेकर अपने घर चला आया। शाम करीब 5 बजे उसने छोटे बेटे की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी।

Bareilly Crime News in Hindi: पत्नी ने लिखवाई पति के खिलाफ FIR

हत्या के बाद आरोपी सोमपाल मासूम का शव दफनाने के लिए घर से 600 मीटर दूर नदी किनारे गया। इस दौरान ग्रामीणों ने देखा और पूछा कि क्या हुआ तो सोमपाल ने उनसे कहा था कि बेटे की मौत हो गई उसे दफना रहे हैं। जिसके बाद ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो पत्नी को क्यों नहीं बुलाया? लेकिन सोमपाल ने ग्रामीणों की बात को काट दिया। शक होने पर ग्रामीणों ने सोमपाल की ससुराल वालों को फोन कर मामले की जानकारी दी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही रामबेटी गांव पहुंची और पति के खिलाफ FIR लिखाई।

Crime News: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

जिसके बाद पुलिस ने सोमपाल की निशानदेही पर मासूम का शव बरामद किया। मामले को लेकर अंशिका वर्मा, SP साउथ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। मृतक बच्चे की मां के शिकायती पत्र पर FIR लिख पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

‘मुझे नशीली दवाइयां खिलाई, मैं उसके चंगुल से….’ दामाद के साथ पति-पत्नी की तरह रही सास बोली- जीजा के साथ भागी ही नहीं

Also Read
View All
रेलवे ट्रैक पर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, सिर से बहा रहा था खून, पैर भी टूटा, हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज

महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ से गूंजी नाथ नगरी, आधी रात से ही शुरू हुआ जलाभिषेक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफआईआर पर बवाल, मंत्री बोले कोतवाल से तुझे ‘नौकरी करना सिखा दूंगा’, फिर भी नहीं हुआ सस्पेंशन, पुलिस ने हवा में उड़ाए तेवर

झुमका तिराहे पर विराजमान हुए नंदी… महाशिवरात्रि पर नटराज से लेकर नंदी तक होंगे भव्य आकर्षण

कान्हा उपवन में भूख से गायों की मौत का आरोप, गो रक्षा परिषद ने किया हंगामा, गेट पर धरना, मौके पर पहुंची पुलिस

अगली खबर