बरेली

अंजान नंबर से आए कॉल पर मिला जॉब का ऑफर, इंटरव्यू देने पहुंची युवती से गैंगरेप

जब युवती ने उस नंबर पर कॉल बैक किया तो युवती की शैक्षिक योग्यता पूछी और उसे नौकरी का झांसा देकर गजरौला बुलाया।
2 min read
Feb 03, 2018
Feature image

बरेली। एक मिस्ड कॉल ने युवती को ऐसा जख्म दिया है जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगी। फोन पर बात कर युवती झांसे में आ गई और गैंग रेप का शिकार हो गई। बहेड़ी की रहने वाली युवती से गजरौला में गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती को नौकरी का झांसा देकर गजरौला बुलाया गया था, जहां पर उसे दो दिन तक बंधक बना कर एक बैंक्वेट में रखा गया और छह युवकों ने युवती के साथ रेप किया बाद में दरिंदों ने युवती को हाईवे पर फेंक दिया किसी तरह से युवती बहेड़ी पहुंची और बहेड़ी थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिस्ड कॉल से हुई शिकार

बताया जा रहा है कि युवती के मोबाइल पर कुछ दिनों पहले मिस्ड कॉल आई थी जब युवती ने उस नंबर पर कॉल बैक किया तो दूसरी तरफ से युवती की शैक्षिक योग्यता को पूछा गया और उसे नौकरी का झांसा देकर गजरौला बुलाया। युवती भी इन दरिंदों की बातों में आकर गजरौला पहुंच गई जहां पर उसे बंधक बना कर उसके साथ छह युवकों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया और उसे हाईवे पर फेंक कर फरार हो गए। युवती को सड़क पर पड़ा देख पेट्रोलिंग पार्टी ने युवती से बात की जिसके बाद उसके परिजन उसे बहेड़ी ले आए और शुक्रवार को युवती ने अपने साथ हुए गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कराया।

जांच शुरू

युवती की शिकायत पर बहेड़ी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि इस मामले में दो नामजद और बाकी अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत की गई है और शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on:
03 Feb 2018 02:20 pm
Also Read
View All
उर्स-ए-रजवी में 1500 रजाकार संभालेंगे मोर्चा, 24 घंटे जायरीन की खिदमत में मुस्तैद रहेंगी टीमें

कांवड़ यात्रा के चलते बरेली में हर सोमवार और शनिवार को स्कूलों की होगी छुट्टी, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम का बड़ा फैसला

मौलाना शहाबुद्दीन का आरोप, वक्फ बोर्ड की जमीनों में अरबों रुपये का घोटाला, बोले- कब्रिस्तान की जमीन पर सपा विधायक ने बनाई 3 मंजिला इमारत

बरेली में चीनी मांझे से कटी इंटर के छात्र की गर्दन, कोचिंग जाते समय हुआ हादसा, हालत गंभीर

पहली बार इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से चारों जिलों की 24 घंटे होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी, 14,969 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा