
शिवपुरी. शहर के कोतवाली अंतर्गत फतेहपुर रोड खंडेलवाल फैक्ट्री के पीछे रहने वाला एक युवक कई दिनो से अपने ही रिश्तेदार की मासूम बेटी से छेड़छाड़ कर रहा था। शुक्रवार को जब इस मामले की जानकारी बालिका के पिता को लगी तो उसने आवेश में आकर पहले तो आरोपी की जमकर खैर-खबर ली और फिर उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को दबोच लिया है।
जानकारी के मुताबिक खंडेलवाल फैक्ट्री के पीछे रहने वाले युवक कृष बाथम(२२) चार-पांच दिन से अपने पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार की ११ साल की बेटी जो कि कक्षा ४ की छात्रा है, उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। शुक्रवार को बालिका ने इसकी शिकायत अपने माता-पिता से की। इसके बाद बालिका के पिता ने गुस्से में आकर पहले तो आरोपी की जमकर मारपीट की और फिर उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना में बाइक पूरी जलकर राख हो गई। बाद में मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
बीमारी से तंग युवती ने फांसी लगाकर जान दी
शिवपुरी. शहर के फिजिकल थाना अंतर्गत करौंदी कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने शुक्रवार की दोपहर अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवती किसी बीमारी से परेशान थी और इसी परेशाी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने मर्गकायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक फिजिलक पुलिस को सूचना मिली कि करौंदी कॉलोनी में एक युवती ने फांसी लगा ली है। सूचना पर से जब मौके पर पुलिस पहुंची तो एक युवती संध्या(२०) पुत्री लालाराम लोधी कमरे के अंदर फंदे से लटकी मिली। परिजनों ने बताया कि संध्या को कभी-कभी मिर्गी जैसी कोई बीमारी थी, जिसका काफी इलाज कराया, लेकिन वह सही नहीं हो रही थी। इसी से परेशान होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया है।
Published on:
02 Feb 2018 10:44 pm
बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
