10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपुरी में शराब दुकान पर बवाल, पुलिस ने लाठी चलाई तो भड़की भीड़, दौड़ाया, देखें VIDEO

Liquor Shop Vandalism: शराब दुकान पर हो रहे विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ को रोकने के लिए पहुंची थी पुलिस और आबकारी टीम, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया तो भड़की भीड़, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया।
2 min read
Google source verification
shivpuri hungama

liquor shop protest police chased by crowd, बचकर भागते पुलिसकर्मी (Source-Patrika)

मध्यप्रदेश के सागर जिले में हुए शराब कांड के बाद शिवपुरी जिले में शराब बिक्री को लेकर शुरू हुआ विरोध खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन शिवपुरी जिले में शराब दुकानों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। गुरुवार को शराब दुकानों में तोड़फोड़ कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस और आबकारी टीम पहुंची तो मौके पर हंगामा हो गया और पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस के लाठी चलाते ही भीड़ भड़क गई और पुलिसकर्मियों व आबकारी विभाग को खदेड़ दिया, किसी तरह पुलिसकर्मियों और आबकारी टीम ने मौके से भागकर अपने आप को बचाया।

अमोला और भौंती में शराब दुकान में तोड़फोड़

शिवपुरी जिले के अमोला और भौंती क्षेत्र में गुरुवार को ग्रामीण व महिलाओं ने शराब बिक्री के विरोध में जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में लोग दोनों ही स्थानों पर स्थित शराब दुकानों पर पहुंचे और शराब दुकान में तोड़फोड़ करते हुए शराब की पेटियां निकालकर बाहर फेंक दीं। शराब दुकान पर हो रहे हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने तोड़फोड़ कर रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया जिससे बात बिगड़ गई।

देखें वीडियो-

भीड़ ने पुलिसकर्मियों और आबकारी टीम को खदेड़ा

पुलिस के द्वारा हल्का बल प्रयोग करने से भीड़ भड़क गई और पुलिसकर्मियों व आबकारी विभाग की टीम को खदेड़ दिया। इस दौरान भीड़ ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसके कारण पुलिसकर्मियों और आबकारी टीम को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। बता दें कि शिवपुरी में इन दो घटनाओं को मिलाकर 5-6 स्थानों पर शराब दुकानों में तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं को लेकर शराब ठेकेदार एकजुट होकर आबकारी विभाग पर पहुंचे और लाइसेंस सरेंडर करने की बात कही और तीन दिन में शराब दुकानों पर जो घटनाएं हुई हैं, उन मामलों में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पहले इन शराब दुकानों में हुई तोड़फोड़

इससे पहले बुधवार रात करीब 9 बजे जिले के अमोला थाना क्षेत्र के थरखेड़ा गांव में स्थित शराब दुकान पर महिलाओं और ग्रामीणों ने हमला बोला था और उससे पहले मंगलवार को अमोला कॉलोनी क्रमांक-2 स्थित शराब दुकान में तोड़फोड़ कर शराब की पेटियों को बाहर निकालकर आग लगा दी गई थी।