16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपुरी में शराबबंदी की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ीं महिलाएं

Liquor Ban Demand: शिवपुरी में शराब बिक्री को लेकर अलग-अलग स्थानों पर लगातार हो रहा विरोध प्रदर्शन, टॉवर पर चढ़ी महिलाओं को पुलिस ने समझाईश देकर नीचे उतारा।
2 min read
Google source verification
Shivpuri Liquor Ban Demand

women climb mobile tower liquor ban demand, शराबबंदी की मांग को लेकर टॉवर पर चढीं महिलाएं (Source-Patrika)

Shivpuri Liquor Ban Demand: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में अलग-अलग हिस्सों में वैध व अवैध शराब की बिक्री को लेकर महिलाओं व ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नही ले रहा है। इसी क्रम में बुधवार दोपहर पिछोर क्षेत्र के गूगरी गांव में शराब बिक्री बंद कराने की मांग को लेकर कुछ महिलाएं मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं, जबकि अन्य महिलाएं नीचे बैठकर प्रदर्शन करने लगीं। महिलाओं के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाइश देकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा।

गांव में अवैध शराब बिक्री का आरोप

गूगरी गांव निवासी सविता, रचना व विनीता ने बताया कि गांव में देशी व कच्ची शराब की बिक्री हो रही है। यह हालात कई सालों से है। शराब पीने के बाद कई परिवारों में विवाद की स्थिति बनी रहती है। नशे में घर पहुंचने वाले लोग महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट करते हैं, जिससे परिवारों में आए दिन गृह क्लेश होता है। विनीता ने बताया कि रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान होकर महिलाओं ने गांव में शराबबंदी की मांग उठाई है।

शराबबंदी की मांग

महिलाओं का कहना है कि गूगरी गांव में शराब का कोई लाइसेंसी ठेका नहीं है। इसके बावजूद गांव में शराब आसानी से उपलब्ध है। महिलाओं ने अवैध रूप से हो रही शराब बिक्री पर रोक लगाने और गांव में शराबबंदी लागू कराने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि शराबबंदी की मांग को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए ही वो मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं थीं।

यह बोले जिम्मेदार

पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद टॉवर पर चढ़ी महिलाओं को सुरक्षित नीचे उतारा गया। साथ ही जहां भी अवैध शराब की सूचना मिल रही है। वहां पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।