16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसे ने छीने बेटा-दामाद, राजगढ़ के वर्मा परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Chhapi River Drowning: झालावाड़ जिले की छापी नदी के स्टॉप डैम में डूबने से राजगढ़ जिले के वर्मा परिवार के बेटे और दामाद की मौत, 18 घंटे बाद मिले शव।
2 min read
Google source verification
Rajgarh Jija Sala Death

Jija Sala Death Chhapi River Drowning, मृतक जीजा-साले की जीवित अवस्था की तस्वीरें (Source-Patrika)

Rajgarh Jija Sala Death Chhapi River Drowning: राजस्थान के झालावाड़ जिले के भालता थाना क्षेत्र में उमरिया के पास छापी नदी के स्टॉप डैम में नहाने के दौरान मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से जुड़े दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में जीरापुर तहसील के लखोनी निवासी शिक्षक भंवरलाल वर्मा के छोटे बेटे ईश्वर वर्मा (21) और आगर मालवा जिले के नलखेड़ा तहसील के दमदम निवासी दामाद प्रेम सिंह वर्मा (35) शामिल थे। हादसा 15 सितंबर को हुआ था। दोनों को खोजने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने करीब 18 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।

तीन युवक नहाने पहुंचे थे, एक बाहर रुका

जानकारी के अनुसार, ईश्वर वर्मा और प्रेम सिंह वर्मा सहित तीन युवक उमरिया के पास छापी नदी के एनिकट पर नहाने पहुंचे थे। नहाते समय ईश्वर और प्रेम गहरे पानी में चले गए और डूब गए। तीसरा युवक बाहर ही रुककर फोटो-वीडियो बना रहा था, जिससे उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही भालता पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की।

रात में रुका अभियान, सुबह ग्रामीण भी तलाश में जुटे

अंधेरा होने के कारण मंगलवार रात सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। बुधवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ ने दोबारा तलाश शुरू की। इस दौरान उमरिया सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण भी बचाव दल के साथ नदी में दोनों युवकों की तलाश में जुट गए। राजगढ़ जिले के लखोनी और आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।

सुबह जीजा और दोपहर बाद साले का शव मिला

करीब 18 घंटे की तलाश के बाद बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्रेम सिंह वर्मा का शव बरामद किया गया। इसके बाद ईश्वर वर्मा की तलाश जारी रही। दोपहर बाद उसका शव भी बरामद कर लिया गया। दोनों शवों का परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में अकलेरा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। ईश्वर वर्मा, लखोनी निवासी शिक्षक भंवरलाल वर्मा के छोटे बेटे थे। हादसे की खबर के बाद लखोनी और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल रहा। परिजन और ग्रामीण शवों की तलाश पूरी होने तक घटनास्थल पर डटे रहे। भालता पुलिस ने मर्ग दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।