12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajgarh News: सोते पिता पर बेटे ने किया हमला, चोरों के हमले की फैली अफवाह, पूछताछ में सामने आई पूरी कहानी

Son Attacks Father: पारिवारिक विवाद और रुपये नहीं देने से नाराज था बेटा, पिता पर हमला कर फैलाई चोरों के घुसने की अफवाह, गांव में रातभर दहशत।
2 min read
Google source verification
Rajgarh Son Attacks Father

son attacks father and creates fake theft rumor, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस (Source-Patrika)

Rajgarh Son Attacks Father: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के मलावर थाने के पालडी गुसाई गांव में पारिवारिक विवाद में बेटे ने शनिवार रात करीब 4 बजे सोते पिता पर हमला कर दिया। पिता पर हमला करने के बाद बेटे ने अफवाह फैलाई कि घर में चोर घुस आए थे और चोरों ने पिता पर हमला किया है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल हालत में पिता को नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।

पिता पर हमला कर फैलाई अफवाह

पुलिस के अनुसार घटना में कमल पुरी (46) पिता गणपत पुरी पर आरोपी बेटे दीपक (25) ने हमला किया है। आरोपी बेटे ने एक दिन पहले रुपए मांगे, लेकिन पिता ने देने से इनकार किया तो आरोपी बेटे ने संदिग्ध वस्तु से पिता पर सोते वक्त हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी बेटे दीपक चोरों के हमले की अफवाह फैला दी जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस भी शुरुआती तौर पर चोरी और चोरों के हमले की आशंका में जांच करती रही, लेकिन संदेह गहराने पर बेटे से पूछताछ की गई तो पूरी कहानी सामने आ गई। गंभीर रूप से घायल कमल पुरी की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है, जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी दीपक पुरी को हिरासत में लिया है।

पूछताछ में बेटे ने कबूली वारदात

मलावर थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस का संदेह घायल के बेटे दीपक पर गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की और थाने लेकर आई। पूछताछ में दीपक ने पिता पर हमला करने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव में था। उसकी पत्नी भी कुछ दिनों से घर नहीं आ रही थी। इसी बात को लेकर उसका पिता से विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता से रुपए मांग रहा था। पिता ने रुपए देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पिता की हत्या की योजना बनाई और मौका देखकर उन पर हमला कर दिया।

दो साल पहले भी पिता पर किया था हमला

बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ करीब दो वर्ष पहले भी विवाद का मामला सामने आया था, तभी भी आरोपी ने पिता पर हमला किया था, जिसमें चेहरे और कान पर गंभीर चोटें आई थी। कुछ समय पहले भी विवाद को लेकर नरसिंहगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है। आरोपी फरारी काट रहा है। पत्नी ने कोर्ट केस लगा रखा है। जमानत के लिए पिता से रुपए मांग रहा था। बताया जा रहा है कि दीपक पहले से विवाद करता आया है। पुलिस पुराने विवादों और पारिवारिक परिस्थितियों की भी जानकारी जुटा रही है।