
22 year old girl death boyfriend whatsapp message, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Gemini)
Bhopal 22 Year Old Girl Death: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवती मूल रूप से कटनी की रहने वाली थी और भोपाल में किराए के मकान में रहती थी। युवती एक इवेंट कंपनी और एक शोरूम में काम करती थी, मौत से पहले युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को एक मैसेज भेजा था। इस आखिरी मैसेज के सामने आने के बाद पुलिस युवक से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।
22 साल की वैशाली ने मौत से पहले अपने मोबाइल से अतुल नाम के युवक को आखिरी मैसेज भेजा था। इस मैसेज में वैशाली ने माफी मांगते हुए अपने रिश्ते को लेकर भावनाएं व्यक्त की थीं और खुद को हमेशा लॉयल रहने की बात कही थी। इसके साथ ही वैशाली ने मैसेज में अतुल से प्यार का इजहार करते हुए, सारे पैसे रखने की बात भी लिखी है। पुलिस इस मैसेज और दोनों के बीच हुई बातचीत की जांच कर रही है।
वैशाली की मौत की सूचना पुलिस ने उसकी मां को दी जिसके बाद मां भोपाल पहुंची। वैशाली की मां ने पुलिस को बताया है कि वो रेलवे में कर्मचारी है और वैशाली के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, वैशाली इकलौती बेटी थी। जो बीकॉम करने के बाद भोपाल में रहकर नौकरी कर रही थी। मां ने पुलिस को बताया है कि वैशाली ने करीब 20 दिन पहले नौकरी छोड़ दी थी और कटनी आ गई थी। लेकिन 2 सितंबर को वो फिर से कटनी से भोपाल वापस आ गई थी। मां ने ये भी बताया है कि वैशाली को माइग्रेन की समस्या थी और वो डिप्रेशन में भी थी।
पुलिस ने वैशाली के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने वैशाली का फोन जांच में लिया है और चैटिंग, कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। युवक को भेजे गए आखिरी मैसेज के एंगल से भी जांच की जा रही है।
Updated on:
12 Sept 2026 03:47 pm
Published on:
12 Sept 2026 03:47 pm
