12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंच गई शिवराज सिंह की लाड़ली बहना योजना”, सोशल मीडिया में मीम्स की बाढ़ आई

Shivraj Singh Chouhan And Donald Trump Memes : लोगों ने कहा: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एमपी के पूर्व सीएम को कर रहे फॉलो, हर अमेरिकी को 5 हजार डॉलर देने की घोषणा से चर्चा में आए ट्रंप, शिवराज सिंह चौहान ट्रेंड में
2 min read
Google source verification
शिवराजसिंह चौहान - डोनाल्ड ट्रंप

शिवराजसिंह चौहान - डोनाल्ड ट्रंप (image source: Chat gpt AI)

Shivraj Singh Chouhan : केंद्रीय कृषि मंत्री और एमपी के पूर्व सीएम शिवराज​ सिंह चौहान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हर वयस्क अमेरिकी को 5 हजार डॉलर देने की घोषणा से वे चर्चा में आ गए हैं। ट्रंप के इस वादे को शिवराज सिंह चौहान की ‘लाडली बहना योजना’ से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि 'मामाजी' की यह योजना अब अमेरिका पहुंच गई है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन्हीं का मॉडल फॉलो कर रहे हैं। इस पर मीम्स की जैसे बाढ़ सी आ गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वादे पर दुनियाभर में नई बहस छिड़ गई है। उन्होंने हर व्यस्क को 5000 डॉलर देने की बात कही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर चुनाव में उनकी रिपब्लिकन पार्टी जीतती है तो हर पात्र अमेरिकी वोटर को इसका लाभ दिया जाएगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह वादा ग्लोबल ट्रेंड बन गया है। इसपर जहां अमेरिका में विवाद छिड़ गया है वहीं इसके कारण भारत के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अचानक चर्चा में आ गए हैं। दरअसल ट्रंप के इस वादे को उनकी लाडली बहना योजना’ से जोड़ा जा रहा है। भारत में सोशल मीडिया में यूजर्स बोल रहे हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह वादा तो अपनी ‘लाडली बहना योजना’ जैसा है। लोग इस पर खूब मीम्स बना रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप तक फॉलो कर रहे 'मामाजी' का मॉडल

इसी के साथ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। ट्रंप के ऐलान के बाद शिवराज समर्थक भी उत्साहित हो उठे हैं। वे खुलकर कह रहे हैं कि 'मामाजी' का मॉडल डोनाल्ड ट्रंप तक फॉलो कर रहे हैं। लाड़ली बहना योजना ग्लोबल हो चुकी है, अमेरिका भी पहुंच गई है।

लोकप्रिय हो गए थे शिवराज सिंह चौहान

बता दें कि जून 2023 में एमपी के तत्कालीन सीएम के रूप में शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना लागू की थी। इसके अंतर्गत महिलाओं के खातों में हर माह निश्वित राशि डालने का प्रावधान किया गया। योजना के बलबूते बीजेपी पुन: मध्यप्रदेश में सत्तासीन हो गई थी। बाद में देश के अन्य राज्यों ने भी लाड़ली बहना योजना को अलग अलग रूपों में लागू किया।

एमपी की लाड़ली बहना योजना

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना में अभी पात्र महिलाओं को हर माह ₹1500 रूपए की राशि दी जा रही है। योजना की 40वीं किश्त के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 13 सितंबर को सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के बैंक खातों में राशि अंतरित की।