12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह से मिले एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, केंद्रीय गृहमंत्री ने आवास पर की चर्चा

MP Deputy CM Rajendra Shukla : प्रदेश नेताओं के दिल्ली दौरे का सिलसिला बरकरार, मप्र के डिप्टी सीएम व भाजपा के शीर्ष नेता ने अमित शाह से मुलाकात की
2 min read
Google source verification
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की अमित शाह से मुलाकात

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की अमित शाह से मुलाकात : फोटो सोर्स : X @rshuklabjp

Amit Shah : दतिया उपचुनाव के बाद से ही प्रदेश में राजनैतिक हलचलें तेज हैं। विशेषकर बीजेपी में खासी गहमागहमी मची है। दतिया में विधानसभा का उपचुनाव हारने के बाद से ही प्रदेश नेताओं का दिल्ली का दौरा करने का सिलसिला शुरु हुआ जोकि अभी तक जारी है। मप्र भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में शामिल कई कद्दावर नेता बार-बार दिल्ली कूच कर रहे हैं। संगठन के वरिष्ठ नेताओं और सरकार के मंत्रियों की केंद्रीय नेतृत्व से लगातार मुलाकातें हो रहीं हैं। इसी क्रम में एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर चर्चा की। अमित शाह के अलावा डिप्टी सीएम, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से भी मिले।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को दिनभर अनेक कार्यक्रमों में व्यस्त रहे। बाद में वे दिल्ली भी पहुंचे। सीएम मोहन यादव का यह 3 दिन में दिल्ली का दूसरा दौरा था। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी लगातार दिल्ली जा रहे हैं। वे 15 दिनों में 3 बार नई दिल्ली प्रवास पर जा चुके हैं। हर बार बीजेपी संगठन के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर चर्चा की।

सीएम मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के अलावा प्रदेश के कुछ अन्य बड़े नेताओं के दिल्ली पहुंचने की खबर है। इनमें डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी शामिल हैं। उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हुई। एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने इस मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन सदैव ही प्रेरणादायक होता है।

सोशल मीडिया में तस्वीरें साझा कीं

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर उनसे विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

उनका मार्गदर्शन सदैव ही प्रेरणादायक होता है, जो मुझ जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी की मुलाकात

नई दिल्ली प्रवास के दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। इस भेंट की तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर जारी कीं। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा:

आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से आत्मीय भेंट हुई।

इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।

देश की सुरक्षा, सामरिक क्षमता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर उनका मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है।