12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 दिन में दूसरी बार दिल्ली पहुंचे सीएम मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल भी एक्टिव, एमपी में बढ़ी हलचल

CM Mohan Yadav And Hemant Khandelwal : मप्र भाजपा में अंदरखाने कई समीकरण, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी दिल्ली पहुंचे, इससे पहले भाजपा कार्यालय पहुंचे थे सीएम मोहन यादव
2 min read
Google source verification
भाजपा कार्यालय में सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल : फोटो सोर्स : X @Hkhandelwal1964

भाजपा कार्यालय में सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल : फोटो सोर्स : X @Hkhandelwal1964

CM Mohan Yadav : एमपी में जहां कांग्रेस में राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर हलचल है तो भाजपा में भी अंदरखाने कई समीकरण सक्रिय हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव 3 दिन में दूसरी बार शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। वे इसके पहले 9 सितंबर को दुबई से लौटने के बाद भी दिल्ली में ठहरे थे। सीएम मोहन यादव तब 6 से 8 घंटे वहां रुके। खास बात यह है कि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी बीते 15 दिनों में कई बार दिल्ली जा चुके हैं। संगठन के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से उनकी अनेक मुलाकातें हो चुकी हैं।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव की जुगलबंदी प्रदेश कार्यालय में भी दिखाई दी

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव की जुगलबंदी भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भी दिखाई दी। दोनों नेताओं ने यहां पत्रकार वार्ता में सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा बताई। सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के पर प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी। अभियान की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

सीएम ने कहा, पीएम मोदी के 25 साल सत्ता के नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सुशासन के

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लाभार्थी परिवारों के घर 'आशीर्वाद का दीया' जलाया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने कहा, पीएम मोदी के 25 साल सत्ता के नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सुशासन के साल हैं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में करीब एक लाख शासकीय सेवकों को पदोन्नति दी गई है। वहीं 85 हजार विभिन्न पदों पर भर्तियां चल रही हैं। सीएम मोहन यादव ने बताया कि आने वाले समय में ढाई लाख पदों पर भर्ती होगी। वहीं सिंचाई क्षमता 100 लाख हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में पांच नए एयरपोर्ट की स्वीकृति मिलने और अक्टूबर से भोपाल से शाहजाह के लिए विमान शुरू होने की जानकारी दी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पिछले 15 दिन में तीन बार दिल्ली जा चुके

अति व्यस्तता के बावजूद सीएम डॉ. मोहन यादव दिल्ली भी पहुंचे। वे 3 दिन पहले ही दिल्ली से लौटे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पिछले 15 दिन में तीन बार दिल्ली जा चुके हैं। उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात हुई थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की हाल में ही संगठन नेताओं से चर्चा हुई थी। वे गुरुवार को ही दिल्ली से लौटे थे।