
बरेली। अपने सुहाग की लम्बी आयु के लिए सुहागिनें करवा चौथ का व्रत करती है। करवा चौथ के अवसर पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के लिए न सिर्फ जया बच्चन बल्कि बरेली में भी उनकी लम्बी आयु की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। अमिताभ बच्चन के लिए इस कठिन व्रत को कोई और नहीं बल्कि उनके एक फैन इस व्रत को रखते है और ये ऐसा कोई पहली बार नहीं करने जा रहे है बल्कि 2005 से ही वो अपने आदर्श अमिताभ बच्चन के लिए व्रत कर रहे हैं।
बागवान से मिली प्रेरणा
आर्य समाज गली में रहने वाले गोवर्धन भोजवानी बचपन से ही अमिताभ बच्चन के जबरा फैन है। अमिताभ का जादू उन पर कुछ कदर चढ़ा है कि उन्होंने अपने आपको उनके ही लुक में ढाल लिया है। बरेली में लोग उन्हें बरेली का बिग बी नाम से भी बुलाते है। गोवर्धन भोजवानी ने बताया कि बागवान फिल्म देखने के बाद उन्हें व्रत रखने की प्रेरणा मिली और वो 2005 से अमिताभ बच्चन की लम्बी आयु के लिए व्रत कर रहें है।
निभाते है पूरी रस्में
अमिताभ बच्चन के लिए व्रत रखने में उनके परिजनों को भी कोई एतराज नहीं है। इस व्रत में गोवर्धन भोजवानी की पत्नी सरिता भी उनका पूरा सहयोग करती हैं। व्रत के दौरान गोवर्धन न सिर्फ निर्जल रहते है बल्कि पूजा के दौरान सभी रस्मों को भी निभाते है। जहाँ उनकी पत्नी उनका चेहरा देखकर व्रत खोलती है तो वो अमिताभ बच्चन की तस्वीर की पूजा कर अपना व्रत खोलते है।
अमिताभ से हो चुकी है मुलाक़ात
गोवर्धन भोजवानी अमिताभ बच्चन के जबरदस्त फैन है और वो मुंबई जाकर अमिताभ बच्चन से मुलाकात भी कर चुके है। गोवर्धन अमिताभ की कोई भी फिल्म देखना नहीं भूलते है। अमिताभ की दीवानगी उनमे कुछ इस कदर है कि उन्होंने अपना लुक भी अमिताभ बच्चन की तरह कर लिया है इस लिए प्यार से लोग उन्हें बरेली का बिग भी भी कहते है।