बरेली

उर्स ए रज़वी के लिए जायरीनों की आमद शुरू, पास और हेल्पलाइन नंबर जारी

उर्स में आने वाले जायरीनों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए दरगाह आला हजरत की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए है।
2 min read
Nov 01, 2018
urs e razavi
उर्स ए रज़वी के लिए जायरीनों की आमद शुरू, पास और हेल्पलाइन नंबर जारी

बरेली। आला हजरत का 100वां उर्स ए रज़वी तीन से पांच नवंबर तक मनाया जाएगा। उर्स में शामिल होने के लिए देश विदेश के जायरीनों का बरेली आना शुरू हो गया है। उर्स की तैयारियां भी अंतिम चरण में है। उर्स में आने वाले जायरीनों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए दरगाह आला हजरत की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए है। वही इस बार वीआईपी लोगों की इंट्री पास द्वारा कराई जाएगी जिसके लिए पास जारी कर दिए गए है। स्टेज पर पास धारकों को ही जगह दी जाएगी।

जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि 100वें उर्स ए रज़वी में आने वाले लाखों ज़ायरीन की मदद को हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गये है। दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी की ओर से 1500 वालिंटियर्स पूरे पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर लगाये गए है। जो उर्स के दौरान 24 घण्टे मुस्तैदी से तैनात रहकर ज़ायरीन की मदद करेगें। उन्होंने बताया कि सय्यद आसिफ मियां को उर्स का प्रभारी बनाया गया है। उर्स में आने वाले जायरीन किसी भी मदद के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते है।
उर्स प्रभारी सय्यद आसिफ- 8439345811
हाजी जावेद खान 8218828583
शाहिद खान नूरी 9219878651
नासिर कुरैशी 9897556434
औरंगज़ेब नूरी 9219722092
परवेज़ नूरी 9259213602
ताहिर अल्वी 9219725692
अजमल नूरी 9219240180

दरगाह प्रमुख ने जारी किए वीआईपी पास

दरगाह आला हज़रत के प्रमुख सुब्हानी मियां ने उर्स ए रज़वी के स्टेज (मंच) के लिए देश विदेश से आने वाले उलेमा व शोहरा के लिए वीआईपी पास जारी किए है। स्टेज तक पहुँचने के लिए इस्लामिया मैदान में वीआईपी गैलरी भी बनायी गयी है। वीआईपी पास के जरिये ही उलेमा को स्टेज पर जगह मिलेगी। ये पास उलेमा सुब्हानी मियां के अलावा सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन रज़ा क़ादरी, उर्स प्रभारी सय्यद आसिफ मियां, मुफ़्ती आकिल रज़वी, मुफ़्ती कफ़ील हाशमी, मुफ़्ती सलीम नूरी आदि से हासिल कर सकते है।

Updated on:
01 Nov 2018 10:07 am
Published on:
01 Nov 2018 10:07 am
Also Read
View All
उर्स-ए-रजवी में 1500 रजाकार संभालेंगे मोर्चा, 24 घंटे जायरीन की खिदमत में मुस्तैद रहेंगी टीमें

कांवड़ यात्रा के चलते बरेली में हर सोमवार और शनिवार को स्कूलों की होगी छुट्टी, कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम का बड़ा फैसला

मौलाना शहाबुद्दीन का आरोप, वक्फ बोर्ड की जमीनों में अरबों रुपये का घोटाला, बोले- कब्रिस्तान की जमीन पर सपा विधायक ने बनाई 3 मंजिला इमारत

बरेली में चीनी मांझे से कटी इंटर के छात्र की गर्दन, कोचिंग जाते समय हुआ हादसा, हालत गंभीर

पहली बार इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से चारों जिलों की 24 घंटे होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी, 14,969 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा