2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज प्रथा के खिलाफ मुहिम चलाएगी मुस्लिम महिला की संस्था

दहेज प्रथा के खिलाफ राबिया फाउंडेशन एक बड़ी सभा का आयोजन करेगा जिसमे मुस्लिम समाज को दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 30 Oct 2018, 2:28 PM IST

Muslim women's organization will campaign against dowry practices

दहेज प्रथा के खिलाफ मुहिम चलाएगी मुस्लिम महिला की संस्था

बरेली। मुसलमानों में दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए राबिया फाउंडेशन मुहीम चलाने जा रही है। फाउंडेशन की अध्यक्ष हज्जन राबिया अख्तर के नेतृत्व में मंगलवार को पुराना शहर कार्यालय पर बैठक हुई जिसमें तमाम मुस्लिम महिलाओं ने दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई। बैठक में फैसला हुआ कि दहेज प्रथा के खिलाफ राबिया फाउंडेशन एक बड़ी सभा का आयोजन करेगा जिसमे मुस्लिम समाज को दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

दहेज लेने वालों का हो सामाजिक बहिष्कार

राबिया फाउंडेशन की अध्यक्ष हज्जन राबिया अख़्तर ने कहा कि दहेज की दीमक से समाज को नष्ट होने से बचाना हमारी मुहिम का मक़सद है। मुस्लिम समाज में दहेज प्रथा पर रोक लगाने के लिये राबिया जनसेवा सोसायटी ने दहेज प्रथा विरोधी मुहिम की शुरुआत की हैं। उन्होंने कहा कि दहेज के कारण तमाम लड़कियों की जिंदगी खराब हो चुकी है। इसलिये समाज को दहेज मुक्त शादियों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दहेज की मांग या इच्छा रखने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा साथ ही दहेज वाली शादी में भी लोग शामिल होना बंद करें।

करेंगे बड़ी सभा

हज्जन राबिया अख्तर ने कहा कि दहेज प्रथा के खिलाफ उनकी संस्था मुहिम चलाकर दहेज की दहशतगर्दी से परिवारों को टूटने से बचाएगी।राबिया फाउंडेशन जल्द ही बड़ी सभा करके मुस्लिम समाज को जागरूक करेगी। बैठक में नाज़िया,उन्ज़िला,रफत जहाँ,शहनाज़,रूबी खान,सलमा,तब्बसुम,निगार,अनमता,शीबा,नुज़रत,शमीम बानो,फरज़ाना आदि महिलाएं शामिल हुई।