बरेली

हाईवे पर ट्रक ने जुगाड़ में मारी टक्कर, पंजाब कमाने जा रहे दो मजदूरों की मौत, मासूम समेत दो घायल

फतेहगंज पश्चिमी इलाके में शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब मजदूरी करने जा रहे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
May 23, 2026
प्रतिकात्मक चित्र

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी इलाके में शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब मजदूरी करने जा रहे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रबर फैक्टरी कॉलोनी गेट के पास जुगाड़ वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र के गांव ईसापुर निवासी 14 वर्षीय लेखपाल, सोमपाल, 24 वर्षीय राम और तीन वर्षीय मासूम पारो जुगाड़ वाहन से पंजाब मजदूरी करने जा रहे थे। देर रात जब उनका वाहन फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रबर फैक्टरी कॉलोनी गेट के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जुगाड़ वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर बैठे सभी लोग सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।

ये भी पढ़ें

हाईवे पर ट्रक ने जुगाड़ में मारी टक्कर, पंजाब कमाने जा रहे दो मजदूरों की मौत, मासूम समेत दो घायल

अस्पताल पहुंचते ही दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने 14 वर्षीय लेखपाल और 24 वर्षीय राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोमपाल और मासूम पारो का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि दोनों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

बदायूं रोड पर पलटा ट्रक, चौकीदार की दबकर मौत

आंवला क्षेत्र में शुक्रवार रात एक और दर्दनाक सड़क हादसे में चौकीदार की जान चली गई। बदायूं रोड स्थित धर्मपुर गांव में अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलट गया, जिसकी चपेट में आने से चौकीदार की मौत हो गई। कटसारी निवासी कोमिलपाल (56 वर्ष) धर्मपुर गांव की एक आढ़त पर चौकीदारी करते थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह आढ़त के बाहर सड़क किनारे मौजूद थे। इसी दौरान बदायूं की तरफ से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

ग्रामीणों ने ट्रक के नीचे से निकाला

हादसे की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद कोमिलपाल को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

बरेली में पुलिस पर चढ़ा दिया ओवरलोड ट्रक, बैरिकेड तोड़कर भागा चालक, कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे
Also Read
View All