बरेली

बीवी ने मीठी चाय बनाई तो शौहर ने दे दिया तीन तलाक

मीठी चाय पीने के बाद शौहर का गुस्सा कुछ इस कदर बढ़ा कि उसने अपनी बीवी को तलाक देकर घर से निकाल दिया।

2 min read
Aug 12, 2018
talak
बीवी ने मीठी चाय बनाई तो शौहर ने दे दिया तीन तलाक

बरेली। तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भी तलाक के मामलों में कमी नहीं आई है। छोटी छोटी बातों पर शौहर अपनी बीवी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दे रहे हैं। एक ऐसा ही मामला आया है बरेली में जहाँ पर एक शौहर ने अपनी बीवी को सिर्फ इस लिए तलाक दे दिया क्योकि बीवी ने चाय मीठी बना दी थी। मीठी चाय पीने के बाद शौहर का गुस्सा कुछ इस कदर बढ़ा कि उसने अपनी बीवी को तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने पीड़ित की कोई मदद नहीं की जिसके बाद पीड़ित महिला ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी के संगठन मेरा हक फाउंडेशन से इन्साफ दिलाने में मदद मांगी है।

2017 में हुआ था निकाह

रोहली टोला की रहने वाली नूरी का निकाह इलाके के ही रहने वाले मोहम्मद रिजवान के साथ 12 अप्रेल 2017 को हुआ था। निकाह के बाद से ही नूरी को उसकी ससुराल में परेशान किया जाने लगा। नूरी का आरोप है कि दहेज दहेज की मांग न पूरी होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। नूरी का कहना है कि उसको ससुराल से कई बार पीट कर निकाला भी गया लेकिन उसके मायके वालों ने समझौता करा कर उसे वापस ससुराल भेज दिया। नूरी का कहना है कि चार दिन पहले जब उसने अपने शौहर के लिए चाय बनाई तो शौहर चाय में ज्यादा चीनी होने के कारण उसे गाली देने लगा और जब नूरी ने इसका विरोध किया तो तलाक देकर घर से निकाल दिया।

ये भी पढ़ें

मेरा हक से मांगी मदद

नूरी के मुताबिक़ उसने इस मामले की शिकायत बारादरी थाने में भी की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद पीड़ित युवती मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के पास पहुंची और उसे इन्साफ दिलाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें

Published on:
12 Aug 2018 01:21 pm
Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क