बरेली

पत्नी के थे अवैध सम्बन्ध, प्रेमी के साथ रहने की कर रही थी जिद, पति ने ले ली जान

पत्नी की हत्या के बाद अपने दो साल बेटे के साथ संजीव पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्म समर्पण कर दिया।

2 min read
Jun 03, 2018
File Photo
पत्नी के थे अवैध सम्बन्ध, प्रेमी के साथ रहने की कर रही थी जिद, पति ने ले ली जान

बरेली। पत्नी के अवैध सम्बन्धों से नाराज एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और मासूम बच्चे के साथ पुलिस के पास जाकर सरेंडर कर दिया। मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र के अनुपमनगर मोहल्ले का है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

नहीं मानी तो कर दी हत्या

अनुपमनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे संजीव वर्मा ने 13 मई 2013 को बारादरी निवासी अनिल गुप्ता की 24 वर्षीय बेटी छाया गुप्ता के साथ लव मैरिज की थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति पत्नी में विवाद हो गया और छाया किला इलाके में रहने वाले एक अन्य युवक के साथ रहने लगी। संजीव और छाया के दो साल का बेटा वंश भी है। छाया अपने बेटे वंश को लेने के लिए संजीव के घर गई तो संजीव ने उसे बेटे की दुहाई दी लेकिन छाया उसके साथ रहने को तैयार नहीं हुई जिसके बाद संजीव ने अपनी पत्नी छाया की गला दबाकर हत्या कर दी और बच्चे के साथ जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

हवालात में भी खिलाता रहा बच्चा

पुलिस के सामने सरेंडर करने के बाद संजीव को हवालात में बन्द कर दिया गया। संजीव अपने बच्चे को इतना प्यार करता था कि वो हवालात में बन्द होने के बाद भी हवालात के अंदर से अपने बच्चे को खिलाता रहा। जब वंश की नानी उसे ले जाने लगी तो वंश रोने लगा बाद में पुलिस वालों ने बच्चे को संभाला और बच्चा थाने में कागजों से खेलता रहा।

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

एसपी सिटी अभिनंन्दन सिंह ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। महिला के अवैध संबंध का इनपुट भी मिला है फिलहाल दहेज हत्या के आरोप का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

प्रेम कहानी का दुःखद अंत

छाया और संजीव की प्रेम कहानी का बहुत ही दुःखद अंत हुआ। दोनों की साड़ी के शो रूम में काम करने के दौरान मुलाकात हुई थी और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और बाद में दोनों ने शादी कर ली लेकिन इस प्रेम कहानी का अंत छाया की हत्या के साथ हुआ।

Published on:
03 Jun 2018 04:09 pm
Also Read
View All
बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जनता की जान से खिलवाड़, आंधी में ताश के पत्तों की तरह ढह गये यूनिपोल, तीन विज्ञापन एजेंसियों पर 22 लाख जुर्माना, होगी एफआईआर