बरेली

देह व्यापार से मना करने पर शौहर ने दिया तलाक, अब देवर बना रहा है हलाला का दबाव, देवरानी ने कहा मान जाओ

पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Nov 22, 2018
देह व्यापार से मना करने पर शौहर ने दिया तलाक, अब देवर बना रहा है हलाला का दबाव, देवरानी ने कहा मान जाओ

बरेली। तलाक को लेकर भले ही क़ानून बन गया हो लेकिन तलाक के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बरेली में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है जहाँ देह व्यापार करने से मना करने पर शौहर ने बीवी को पहले तो जमकर मारापीटा फिर तीन तलाक़ देकर घर से निकाल दिया। तलाक पीड़ित ने जब मामले की शिकायत पुलिस से की तो देवर भाभी को फोन करके हलाला का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने अपने देवर की ऑडियो पुलिस को देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

2014 में हुआ था निकाह

ये भी पढ़ें

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने दिया ऐसा गिफ्ट कि अखिलेश हुए खुश,लिया बड़ा संकल्प

मुंबई की रहने वाली फरजाना का निकाह बरेली में कोतवाली इलाके के आजमनगर के रहने वाले आरिफ कुरैशी से 30 जनवरी 2014 को हुआ था। फरजाना का कहना है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा था।फरजाना का आरोप है की 13 नवंबर को उसके शौहर और देवर ने उसके साथ पहले मारपीट की और फिर पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर अपनी तीन साल की मासूम बेटी के साथ घर से निकाल दिया। फरजाना का आरोप है कि उसका पति उससे देह व्यापार करना चाहता था जब उसने मना किया तो उसे मारपीट कर तलाक देकर घर से निकाल दिया गया।

देवर ने किया फोन

फरजाना का कहना है जब उसने पुलिस में मामले की शिकायत की तो उसके देवर ने उसे फोन किया और हलाला करने का दवाब बनाया। देवर ने अपनी भाभी से कहा की वो कोर्ट कचहरी के कहककर में न पड़े और शरीयत की बात माने। शरीयत में हलाला के बारे में कहा गया है इसलिए तुम मेरे साथ हलाला करो। जब फरजाना ने इसका विरोध किया तो देवर की पत्नी ने भी उससे अपने पति की बात मानने की बात कही

मुकदमा हुआ दर्ज

इस मामले में फरज़ाना की तहरीर पर एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने एफआईआर के आदेश कर दिए है। एसपी सिटी के आदेश पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जाँच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी .

ये भी पढ़ें

गंगा स्नान पर रेलवे का तोहफा, चलेगी मेला स्पेशल ट्रेन, जानिए किस समय रवाना होगी गाड़ी
Published on:
22 Nov 2018 07:26 pm
Also Read
View All