25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने दिया ऐसा गिफ्ट कि अखिलेश हुए खुश,लिया बड़ा संकल्प

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

less than 1 minute read
Google source verification
Mulayam Singh Yadav's Birthday, leader forgot dispute

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने दिया ऐसा गिफ्ट कि अखिलेश हुए खुश,लिया बड़ा संकल्प

बरेली। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्म दिन धूम धाम से पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। नेता जी के जन्मदिन को मनाने के लिए सभी सपाई एक साथ एक मंच पर नजर आए। लम्बे समय से पार्टी में चल रही गुटबाजी को छोड़ कर सभी नेता एक साथ मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने पार्टी कार्यालय पहुंचे जहाँ पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा और एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

बीजेपी को उखाड़ फेंकने का संकल्प

नेता जी के जन्मदिन के मौके पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जिले की दोनों लोकसभा सीट जीतने का संकल्प लिया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि नेता जी सभी वर्गों के प्रिय नेता है और हम सब समाजवादी लोग आज उनके जन्मदिन पर संकल्प लेते है कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी जिले की दोनों लोकसभा सीट पर कब्जा जमाएगी।

गुटबाजी भूल सभी आए एक साथ

समाजवादी पार्टी में लम्बे समय से गुटबाजी हावी है इसके कारण ही सपा की जिला और महानगर इकाई इस समय भंग चल रही है। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के नेता गुटबाजी को भूल एक साथ एक मंच पर आए और कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व मेयर डॉक्टर आईएस तोमर, पूर्व सांसद सर्वराज सिंह , पूर्व मंत्री भगवतशरण गंगवार,शहजिल इस्लाम, पूर्व विधायक सियाराम सागर, छोटेलाल गंगवार, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री साधना मिश्रा, आबिद ,महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, इस्लाम साबिर,पार्षद राजेश अग्रवाल, जफर बेग, सूरज यादव, प्रमोद यादव, दीपक शर्मा, हैदर अली,संजीव यादव, अरविन्द यादव, वैभव गंगवार, मयंक शुक्ला, अशोक यादव, विशाल सिंगर, मोहित भारद्वाज समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग