बेरोज़गारी से संघर्ष कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की यह पहली और सबसे बड़ी खुशखबरी है। रोजगार की आस लगाए बैठे युवाओं को अब दर-दर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के अंतर्गत बीपीएम और एबीपीएम के 28,740 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
बरेली। बेरोज़गारी से संघर्ष कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की यह पहली और सबसे बड़ी खुशखबरी है। रोजगार की आस लगाए बैठे युवाओं को अब दर-दर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के अंतर्गत बीपीएम और एबीपीएम के 28,740 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात यह कि इस भर्ती में न लिखित परीक्षा होगी, न इंटरव्यू—सीधा चयन 10वीं की मेरिट से होगा।
डाक विभाग की यह भर्ती प्रक्रिया युवाओं के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। केवल 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा। इससे हजारों युवाओं को सम्मानजनक सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
डाक विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी indiapostgdsonline.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
करेक्शन विंडो: 18 और 19 फरवरी 2026
असिस्टेंट डायरेक्टर, बरेली परिक्षेत्र राजेश वर्मा ने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी की जाएगी।
उम्र सीमा: 18 से 40 वर्ष
योग्यता: 10वीं पास
अनिवार्य शर्तें: साइकिल चलाना आना और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान
बीपीएम (ब्रांच पोस्टमास्टर): डाकघर का संचालन, रिकॉर्ड रखरखाव
एबीपीएम (असिस्टेंट बीपीएम): बीपीएम की सहायता, डाक कार्य
डाक सेवक: डाक वितरण और अन्य विभागीय कार्य
बीपीएम: ₹12,000 से ₹29,380 प्रतिमाह
एबीपीएम: ₹10,000 से ₹24,470 प्रतिमाह
सरकारी नौकरी का यह मौका न केवल स्थायी और सम्मानजनक है, बल्कि युवाओं के भविष्य को मजबूत करने वाला भी है। जो युवा रोजगार की तलाश में हैं, उनके लिए यह भर्ती गेमचेंजर साबित हो सकती है। आवेदन की आखिरी तारीख का इंतजार न करें—आज ही फॉर्म भरें और सरकारी नौकरी की दौड़ में खुद को आगे रखें।