बरेली

गोस्वामी तुलसीदास रचित रामचरित मानस के इस दोहे में छिपे हैं भारत के 29 राज्यों के नाम

यदि आप को भारत के सभी राज्यों (States) के नाम याद रखना कठिन लगता है तो तुलसीदास द्वारा रामचरित मानस में रचित एक दोहे याद कर लीजिए जिसमे भारत के 29 राज्यों का नाम आता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2018, 3:45 PM IST
national flag
national flag

बरेली। भारत के राज्यों के नाम याद रखना दुष्कर है। अगर आपको ऐसा लगता है तो तुलसीदास द्वारा रामचरित मानस में रचित एक दोहा याद कर लीजिए। इसमें भारत के 29 राज्यों (States of India) के नाम छिपे हुए हैं। है न यह आश्चर्य की बात। यह दोहा सभी को याद होना चाहिए ताकि अपने भारत के सभी राज्यों के नाम याद हो सकें। यह संदेश सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

दोहा इस प्रकार है

राम नाम जपते अत्रि मत गुसिआउ।
पंक में उगोहमि अहि के छबि झाउ।।
रा – राजस्थान, पं- पंजाब
म - महाराष्ट्र क- कर्नाटक

ना – नागालैंड, मे- मेघालय

म - मणिपुर उ- उत्तराखंड
ज - जम्मू कश्मीर , गो- गोवा
प - पश्चिम बंगाल , ह- हरियाणा
ते – तेलंगाना, मि- मिजोरम
अ - असम , अ- अरुणाचल प्रदेश
त्रि – त्रिपुरा, हि- हिमाचल प्रदेश
म - मध्य प्रदेश , के- केरल
त - तमिलनाडु , छ- छत्तीसगढ़
गु - गुजरात , बि- बिहार
सि - सिक्किम , झा- झारखंड
आ- आंध्र प्रदेश , उ- उड़ीसा
उ - उत्तर प्रदेश ।

प्रस्तुतिः आचार्य उमेश गुरु

Updated on:
27 Nov 2018, 3:45 PM IST
Published on: