5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बरेली में हो रहा है Toilet Beauty Contest, विजेताओं का होता है सम्मान, सम्मान यात्रा में शामिल हुए आईएएस अफसर-देखें वीडियो

बरेली में इन दिनों टॉयलेट सौंदर्य प्रतियोगिता (Toilet Beauty Contest) चल रहा है, सबसे अच्छा शौचालय बनाने और सजाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और बग्घी में बैठाकर सम्मान यात्रा निकाली गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 20 Nov 2018, 6:12 PM IST

Toilet Beauty Contest is being organized in Bareilly

यहाँ हो रहा है टॉयलेट ब्यूटी कॉन्टेस्ट, विजेताओं का होता है सम्मान, सम्मान यात्रा में शामिल होते है आईएएस अफसर-देखें वीडियो

बरेली। आपने अभी तक महिलाओं की सौंदर्य प्रतियोगिता के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन इन दिनों बरेली में टॉयलेट ब्यूटी कॉन्टेस्ट (Toilet Beauty Contest) का आयोजन किया जा रहा है। शौचालय के प्रति लोगों की सोच बदलने के लिए आईएएस अफसर और बरेली के सीडीओ सतेंद्र कुमार ने ये अनूठी पहल की है। वर्ल्ड टॉयलेट डे के मौके पर सबसे अच्छा शौचालय बनाने और सजाने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया और उन्हें बग्घी में बैठाकर गाँव में सम्मान यात्रा निकाली गई जिसमे आईएएस अफसर और तमाम अन्य अफसर भी शामिल हुए। ये प्रतियोगिता 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

किया गया सम्मान

स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) के तहत जिले को खुले में शौच से मुक्त किया जा रहा है इसके लिए हर घर में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। जिले में 90 प्रतिशत घरों में शौचालय बन चुके है। लोगों को जागरूक करने के लिए सीडीओ टॉयलेट ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन करा रहे हैं। इस प्रतियोगिता की दो विजेताओं भोजीपुरा ब्लाक की मुन्नी और दुलारों को सम्म्मानित किया गया और उनके सम्मान में सागलपुर गाँव में सम्मान यात्रा निकाली की गई। जिसमे दोनों महिलाओं को बग्घी में बैठा कर पूरे गाँव में घुमाया गया। इस यात्रा में सीडीओ, अफसर और ग्रामीण शामिल हुए।

90% घरों में बने शौचालय

सीडीओ सतेंद्र कुमार ने बताया कि टॉयलेट ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सलेक्ट हुए लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये वो लोग थे जिन्होंने अपने घरों में इज़्ज़तघर बनाये है। सीडीओ ने बताया कि बरेली में लगभग 90% घरों में शौचालय बन चुके हैं और लोगों को जागरूक करके शौचालयों को साफ सुथरा रखने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवंबर तक किया जाएगा और एक दिसंबर को प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश