बरेली

कैसे होगी आय दोगुनी, पाठशाला में सीखेंगे किसान

पहले चरण में 21 जून से 23 जून तक और दूसरे चरण में 25 से 27 जून तक किसान पाठशला का आयोजन होगा।

2 min read
Jun 21, 2018
Kisan pathsala
कैसे होगी आय दोगुनी, पाठशाला में सीखेंगे किसान

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही है जिसके लिए किसानों को कई सहूलियतें दी जा रही हैं वहीं किसानों को उन्नत खेती के गुर भी सिखाए जा रहें हैं। इसी क्रम में बरेली में किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जिले की 276 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है।

गांव के प्राइमरी स्कूल में लगेगी पाठशाला

जिलाधिकारी ने बताया कि पहले चरण में 21 जून से 23 जून तक और दूसरे चरण में 25 से 27 जून तक किसान पाठशला का आयोजन होगा। किसान पाठशाला का आयोजन चुने गए गांवों के प्राइमरी स्कूल में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगा। किसान पाठशाला में मास्टर ट्रेनर के द्वारा कृषि की नवीनतम तकनीकि की जानकारी के साथ-साथ कृषकों की कृषि सम्बन्धी समस्याओं का निदान किया जाएगा और वर्ष 2022 तक कृषकों की आय दोगुनी करने की स्थानीय खेती बाड़ी की रणनीति पर चर्चा व जानकारी दी जायेगी।

मिलेगी जरूरी जानकारी

किसान पाठशाला में पहले दिन एकीकृत फसल प्रबन्धन, पशुपालन, उद्यान, दुग्ध उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन आदि की आय बढ़ाने में भूमिका व प्रबन्धन पर जानकारी दी जायेगी। इसी दिन फसल चक्र के सिद्धान्त, गर्मी की जुताई, हरी खाद का महत्व, फसल अवशेष प्रबन्धन, जैविक खेती की जानकारी दी जायेगी। दूसरे दिन खरीफ की उन्नत विधियां, बीज व्यवस्था, फसलवार प्राजातियों का चयन, कृषि विविधीकरण, उद्यान , सब्जी उत्पादन, वानिकी आदि की जानकारी दी जायेगी। तीसरे दिन विभिन्न योजनाओं में देय अनुदान, प्रधानमंत्री फसल बीमा, मृदा स्वास्थ प्रबन्धन, खरीफ में पोषक तत्व प्रबन्धन, सोलर पम्प, वौछारी सिंचाई, खेती तालाब योजना आदि की जानकारी दी जायेगी। जिलाधिकारी ने कृषक बन्धुओं से अपेक्षा की कि किसान पाठशाला में प्रतिभाग कर खेती से आय बढ़ाने की तकनीकि की जानकारी लेकर उसे अपनायें और समृद्ध बनें.

Published on:
21 Jun 2018 04:43 pm
Also Read
View All
‘आदमी बन गया है एक-दूसरे का दुश्मन’, हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने दिया इस्तीफा, अब राजनीति में करेंगे एंट्री

बरेली की इस नहर पर बनेगा पुल, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने किया सेतु निर्माण का शुभारंभ, जल भराव से कई गांव के लोगों को मिलेगा छुटकारा

नकली आधार-पैन से खुलते थे बैंक खाते, करोड़ों रुपये होते थे ट्रांसफर; बैंककर्मी समेत तीन गिरफ्तार, 14 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

वार्ड बॉय को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला ‘चूचू’ कानपुर के होटल माय चॉइस से गिरफ्तार, कबूला ये सच

अपराधियों पर डीआईजी का सर्जिकल स्ट्राइक: 98 एनकाउंटर में 175 गिरफ्तार, दो ढेर, 5 करोड़ की संपत्ति कुर्क