बरेली

पुर्तगाल में रहने वाले की पत्नी से थे अवैध संबंध तो गोली से उड़वा दिया

इमरान के अवैध संबंध पुर्तगाल में रहने वाले शख्स की पत्नी से हो गए थे।
2 min read
Apr 27, 2018
Murder

बरेली। बहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने राजमिस्त्री इमरान की हत्या का खुलासा कर दिया है। इमरान की हत्या अवैध संबंधों के कारण की गई थी। इमरान के अवैध संबंध पुर्तगाल में रहने वाले शख्स की पत्नी से हो गए थे। पुर्तगाल में रहने वाले शख्स को जब पता चला कि उसकी पत्नी के राजमिस्त्री से अवैध संबंध हैं तो उसने राजमिस्त्री को रास्ते से हटाने के लिए अपने फुफेरे भाई के साथ प्लानिंग की और वापस पुर्तगाल रवाना हो गया। जिसके बाद फुफेरे भाई ने अपने ***** और उसके दो साथियों के साथ मिलकर राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुमटी बनाने के दौरान हुआ प्यार

एसपी ग्रामीण डॉ सतीश कुमार के मुताबिक इमरान की हत्या अवैध संबंधों की वजह से की गई थी। इमरान पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के मूडलिया में रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था। दरअसल इमरान ने बहेड़ी के गुरजीत के घर गुमटी बनाई थी। गुरजीत पिछले तीन चार सालों से पुर्तगाल में रह रहा है। उसी दौरान इमरान के सम्बंध गुरजीत की पत्नी से हो गए। जिसका विरोध कई बार गुरजीत ने किया लेकिन इमरान नहीं माना और चोरी छिपे उसकी पत्नी से मिलता रहा। ये चर्चा पूरे गांव में फैल गई। गांव में गुरजीत की काफी बदनामी हुई जिस वजह से गुरजीत ने इमरान को रास्ते से हटाने के लिए अपने फुफेरे भाई काके के साथ मिलकर इमरान को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की और वापस पुर्तगाल चला गया।

नहीं माना तो कर दी हत्या

काके और गुरजीत ने इमरान को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना जिसके बाद 14 अप्रेल को काके ने अपने ***** कुलविंदर सिंह और उसके दो दोस्तों जसविंदर और जीवनप्रीत के साथ मिलकर इमरान की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब इमरान काम कर घर वापस लौट रहा था गोली मारने के बाद चारों इमरान के शव को खेत में फेंक कर फरार हो गए।


चार गिरफ्तार

एसपी ग्रामीण डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पांच लोगों ने इस घटना की प्लानिंग की जिसमें से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि घटना में शामिल एक व्यक्ति इस समय पुर्तगाल में है उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहें है।

Published on:
27 Apr 2018 02:47 pm
Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर