बरेली

अखिलेश यादव पर बरसे मौलाना शहाबुद्दीन रजवी, बोले- भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों से वोट लेती है सपा

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों के नाम खुला पत्र जारी कर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
2 min read
May 11, 2026
politics news
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी और अखिलेश यादव

बरेली।ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों के नाम खुला पत्र जारी कर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को मुसलमानों के लिए बेहद अहम बताते हुए सपा से दूरी बनाने और नया मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार करने की अपील की है।

मौलाना रजवी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुस्लिम मुद्दों पर खुलकर न बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा अब सॉफ्ट हिंदुत्व की राजनीति कर रही है और मुसलमानों को सिर्फ भाजपा का डर दिखाकर वोट लेने का काम करती है। उन्होंने दावा किया कि सपा नेताओं के भाजपा नेताओं से अच्छे संबंध हैं। इसी क्रम में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने की दुआ देने का भी जिक्र किया।

योगी से मुलाकात और वायरल तस्वीरों का हवाला

मौलाना रजवी ने कहा कि अखिलेश यादव की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात और उन्हें शुभकामनाएं देने जैसी घटनाएं मुसलमानों के बीच सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने सपा और भाजपा नेताओं की एक साथ दावत में शामिल होने वाली वायरल तस्वीरों का भी हवाला दिया। उन्होंने मुसलमानों से अपील करते हुए कहा कि अब सपा के दोहरे चेहरे को पहचानने का समय आ गया है और समाज को उसके झांसे में नहीं आना चाहिए।

2027 के लिए मजबूत विकल्प तैयार करें

मौलाना रजवी ने कहा कि प्रदेश और देश की राजनीति तेजी से बदल चुकी है। उन्होंने मुस्लिम नेताओं की खामोशी पर भी चिंता जताई और कहा कि अब सिर्फ एक पार्टी को वोट देते रहने से कौम के हित सुरक्षित नहीं होंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुसलमानों से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए एक मजबूत राजनीतिक विकल्प तैयार करने की अपील की। साथ ही कहा कि अब कौम के भविष्य और हितों को ध्यान में रखते हुए बड़े फैसले लेने का वक्त आ गया है।

Also Read
View All
लोधी की ताजपोशी से ही शुरू हुई BJP में नई गुटबाजी; बरेली शहर होर्डिंगों से पटा, क्षेत्रीय अध्यक्ष से ज्यादा प्रदेश उपाध्यक्ष के पोस्टर की चर्चा

NEET री-एग्जाम के दौरान छात्रा बेहोश, परीक्षा केंद्र से अस्पताल पहुंचाया गया; हालत स्थिर

UP पुलिस का बर्खास्त सिपाही पत्नी के साथ मिलकर चलाता था अपराध का गिरोह, बरेली पुलिस ने जाल बिछाकर 3 को दबोचा

बरेली में आर्मी यूनिफॉर्म के साथ पकड़ा गया अरबाज, अब खरीदारों और सप्लायरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

पीलीभीत का कय्यूम बरेली में चला रहा था अवैध हथियारों का कारोबार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मकान मालिक भी रडार पर