बरेली

मौलवी बोले- Bageshwar Dham के बाबा पाकिस्तान चले जाने की दे रहे हैं धमकी, उन्होंने ऐसा क्या कहा

Bareilly के मौलाना ने मुसलमानों से अपील की है कि Bageshwar Dham के बाबा से किसी भी तरह का कोई वास्ता न रखें।  
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2023, 7:17 PM IST
bageshwar dham dhirendra shastri and bareilly maulana Shahabuddin

Bageshwar Dham के पीठाधीश्वर Dhirendra Krishna Shastri पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कुछ बयानों के बाद अब मुस्लिम धर्मगुरु उनके खिलाफ खुलकर सामने आए हैं। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने मुसलमानों के लिए एक फरमान जारी किया है।

बरेली जिले में प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दरगाह प्रचारक मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा, “बागेश्वर धाम छतरपुर के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भारत के मुसलमानों को पासपोर्ट बनवाने और देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाने की धमकी दे रहे हैं।”

मुसलमानों को पाकिस्तान जाने की धमकी दे रहें हैं धीरेंद्र शास्‍त्री- मौलाना
उन्होंने कहा, “इससे पहले भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री टोपी वालों को सनातनी बनाने की बात कह चुके हैं। साथ ही मुसलमानों को सुधर जाने की भी सलाह दे चुके हैं। बाबा अपनी इन बातों से देश को कमजोर कर रहे हैं और मुसलमानो को पाकिस्तान जाने की धमकी देकर देश को तोड़ने की योजना बना रहे हैं।”

नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं बाबा- मौलाना
मौलाना ने आगे कहा, “अखंड भारत एक बार 1947 में टूट चुका है। क्या फिर बाबा धीरेंद्र शास्त्री भारत को दोबारा तोड़ने की कगार पर ले जाना चाहते हैं? जिन लोगों को पाकिस्तान जाना था वो पाकिस्तान जा चुके और जिन लोगों को भारत पसंद था और यहां की सरजमीं से प्रेम करते थे वो यहीं रुक गए, ये बहस 75 साल पहले ही खत्म हो चुकी है। अब दोबारा बंटवारे की बहस करना फिजूल है और देश के वातावरण को खराब करने और नफरत फैलाने वाली है।

मौलाना बरेलवी ने कहा, “धीरेंद्र शास्त्री की बातें देश हित में नहीं है। मुसलमानों को देश छोड़ने की धमकी देने से कट्टरपंथी विचार धारा रखने वाले लोगों को और प्रतिबंधित सिमी और पीएआई जैसे संगठनों को देश विरोधी गतिविधियां करने के लिए मौका मिल जाएगा। साथ ही उन संगठनों और उन व्यक्तियों को बहुत नुकसान होगा जो देश की तरक्की, सद्भाव, अमन और शांति के लिए काम कर रहे हैं।

मौलाना ने कहा, “मुसलमान अब बागेश्वर धाम आश्रम के किसी भी कार्यक्रम में भाग न लें। साथ ही न ही बाबा और उनकी संस्था से किसी तरह का कोई ताल्लुक रखें। बाबा के कार्यक्रमों में जाना और उनके भाषणों को सुनना इमान को कमजोर करना है। इसलिए कोई भी मुसलमान बाबा के कार्यक्रमो में शिरकत न करें।”

Updated on:
18 Feb 2023, 7:17 PM IST
Published on: