22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Richa Singh बोलीं- Akhilesh Yadav अपने नेता को समझाएं, नहीं तो मुहतोड़ जवाब देंगे

Samajwadi Party के सुप्रीमो Akhilesh Yadav को Richa Singh ने चेतावनी दी है। साथ ही पार्टी से निकाले जाने पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Adarsh Shivam

•

Updated: 18 Feb 2023, 6:31 PM IST

samajwadi party leader richa singh

Samajwadi Party ने बीते दिनों अपने दो नेताओं Roli Tiwari Mishra और Richa Singh को पार्टी से निकाल दिया। इसके बाद विरोधी दल Akhilesh Yadav पर निशाना साधने लगे, लेकिन अब पार्टी से नेता ऋचा सिंह का बयान आया है। इसमें उन्होंने सपा प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाएं- ऋचा
ऋचा सिंह ने कहा, “मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूं कि गेस्ट हाउस कांड देश की पहली दलित मुख्यमंत्री बहन मायावती के साथ किया गया। सपा के कुछ तथाकथित नेता हमें लगातार प्रताड़ित करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरा अखिलेश यादव से कहना है कि वे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाएं कि महिलाओं के साथ अभद्रता न करें। वरना इसका मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”

मैं इस देश की आधी आबादी से आती हूं - ऋचा
इसके आगे ऋचा सिंह ने कहा, "सपा समाजवाद की बात करती है, लेकिन जाति के आधार पर मेरा निष्कासन कर दिया गया है। मैं इस देश की आधी आबादी से आती हूं। जहां ये आधी आबादी का नाम लेकर राजनीति करना चाहते हैं।

ऋचा सिंह ने कहा, “सपा वहीं आधी आबादी का नेतृत्व करने वाली है, जो महिलाएं उसका संघर्ष करती हैं और आज तक पार्टी के खिलाफ कोई काम नहीं किया गया, लेकिन इसके बावजूद मुझे पार्टी से निष्कासन किया जाना मेरे लिए स्तब्ध कर देने वाला है।"

यह भी पढ़ें: घर पर लगाया BJP का झंडा तो सपा नेता ने कर दी पिटाई, पुलिस ने बताया झूठ

उन्होंने कहा, मैं कहना चाहती हूं कि हम इस देश की आधी आबादी के लिए संघर्ष करते रहे हैं। जब लगातार महिलाओं के लिए अपशब्द बोला जा रहा था। मैंने तब भी इस बात को जाहिर किया था कि चाहे महिला किसी भी जाति से आती हो। उसके लिए सूपनखा और मंथरा जैसे शब्दों का उपयोग नहीं होना चाहिए, लेकिन महिलाओं के लिए संघर्ष करने वालों को पार्टी बाहर कर देती है। ये सपा का समाजवादी चेहरा स्पष्ट करता है।”